(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़ : क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा के सतत प्रयासों एवं अनुशंसा से खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्रामीण अंचलों में अधोसंरचना विकास एवं पर्यावरण उपकरण निधि के तहत महत्वपूर्ण विकास कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।। इन स्वीकृतियों से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा।।
स्वीकृत किए गए प्रमुख विकास कार्यों का विवरण इस प्रकार है:
ग्राम कुकुरमुड़ा (पंचायत कुकुरमुड़ा, खैरागढ़): वार्ड 6 व 7 में सी.सी. रोड निर्माण कार्य – 5 लाख रुपये,ग्राम बोदागढ़ (पंचायत जुनवानी, खैरागढ़): मेनरोड से महामाया मंदिर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य – 5 लाख रुपये,ग्राम अवेली (पंचायत अवेली): सी.सी. सड़क निर्माण कार्य – 5 लाख रुपये,ग्राम मंडला (पंचायत मंडला, खैरागढ़): सी.सी. रोड निर्माण कार्य – 10 लाख रुपये,ग्राम कोड़का (पंचायत गोपालपुर, छुईखदान)।।
सी.सी. रोड निर्माण कार्य – 10 लाख रुपये
ग्राम उर्तुली (पंचायत उर्तुली, छुईखदान) सी.सी. रोड निर्माण कार्य – 5 लाख रुपये,ग्राम भुलाटोला (पंचायत भुलाटोला) सी.सी. सड़क निर्माण कार्य – 5 लाख रुपय, ग्राम साल्हेकला (पंचायत साल्हेकला) वार्ड नं. 15 में सी.सी. रोड निर्माण कार्य – 5 लाख रुपये,ग्राम जंगलपुरघाट (पंचायत जंगलपुरघाट): सी.सी. सड़क निर्माण कार्य – 5 लाख रुपये,ग्राम खैरानवापारा (पंचायत जंगलपुरघाट) सी.सी. सड़क निर्माण कार्य 5 लाख रुपये,ग्राम मुतेड़ा (पंचायत मुतेड़ा, खैरागढ़):श सी.सी. सड़क निर्माण कार्य 5 लाख रुपये,ग्राम कनीमेरा (पंचायत कनीमेरा) अमरलाल साहू के घर से परस राम सारथि के घर होते हुए नरवा तक पक्की नाली निर्माण कार्य – 12 लाख रुपये।।
क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही इन मांगों के पूरा होने पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।।इन विकास कार्यों के मूर्त रूप लेने से गांवों में जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी और सुगम यातायात की सुविधा उपलब्ध होगी।। इस महत्वपूर्ण सौगात के मिलने पर विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा ने छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा शं के प्रति क्षेत्र की जनता की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया है एवं विधायक निधि से ग्राम मुरई में समदायिक भवन निर्माण कार्य शनि मंदिर के पास 2.50 लाख, ग्राम खैरानवापारा, पंचायत जगलपुर घाट सामुदायिक भवन, निर्माण कार्य, आदिवासी पारा में 6 लाख, ग्राम मजगांव पंचायत बागुर शेड निर्माण कार्य 10 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति हुई है।।




