00 लगभग 2000 विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आम नागरिकों को किया गया जागरूक,
(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़: पुलिस अधीक्षक लक्ष्य विनोद शर्मा जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करने हेतु जिले में साइबर जागृति अभियान लगातार प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है।।
इसी क्रम में शुक्रवार 22 अगस्त को जिले के हर कोने में, समस्त थाना क्षेत्रों के विभिन्न स्थानों पर व्यापक साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।। जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों सहित विभिन्न स्कूलों, छात्रावासों एवं सार्वजनिक स्थलों तक पुलिस टीमों द्वारा पहुंचकर लगभग 2000 आम नागरिकों, छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को साइबर अपराधों से बचाव एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार की जानकारी दी गई।।

कार्यक्रमों के दौरान लोगों को बढ़ते साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, OTP फ्रॉड, UPI एवं बैंकिंग धोखाधड़ी, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया अपराध, साइबर ब्लैकमेलिंग तथा डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों के तरीकों एवं उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से समझाया गया।।
पुलिस टीमों द्वारा विशेष रूप से समझाइश दी गई
OTP, PIN, पासवर्ड एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें।। अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक न करें तथा संदिग्ध ऐप डाउनलोड करने से बचें।।बैंकिंग/UPI संबंधी किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज पर तत्काल प्रतिक्रिया न दें।।
सोशल मीडिया अकाउंट की गोपनीयता एवं सुरक्षा सेटिंग्स का ध्यान रखें।।
किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर घबराएं नहीं और तत्काल पुलिस को सूचना दें
डिजिटल अरेस्ट जैसी धमकियों से डरकर किसी भी स्थिति में पैसे ट्रांसफर न करें।।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं नागरिकों को बताया गया कि साइबर अपराधी लगातार नए-नए तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसाने का प्रयास कर रहे हैं।।ऐसे में तकनीकी जानकारी के साथ सतर्कता एवं जागरूकता ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी सुरक्षा कवच है।।

जिले के हर कोने तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश
साइबर जागृति अभियान की विशेषता यह रही कि जिले के किसी एक क्षेत्र तक सीमित न रहकर पुलिस टीमों द्वारा जिले के हर कोने में पहुंचकर व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया गया। शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में भी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आम नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।।
पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे स्वयं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहें तथा अपने परिवार, मित्रों, सहकर्मियों एवं आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें, ताकि सामूहिक प्रयास से साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।।
एक दिन • जिले का हर कोना • लगभग 2000 लोगों तक साइबर सुरक्षा का संदेश
पुलिस अधीक्षक लक्ष्य विनोद शर्मा ने कहा कि “साइबर अपराधों की रोकथाम में जागरूकता एवं सतर्कता सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच है।।साइबर जागृति अभियान के माध्यम से जिले के अधिक से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं नागरिकों को जागरूक करने का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।।
- सतर्क रहें • सुरक्षित रहें , साइबर अपराध से बचें
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई पुलिस





