00 18 अगस्त 2026 को पुलिस अधिकारी/कर्मचारी की उपस्थिति में किया गया शिविर का आयोजन
00 100 से अधिक पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़: जिला केसीजी पुलिस टीम के द्वारा बुधवार 18 अगस्त को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में किया गया स्वास्थ्य परीक्षण शिवर का आयोजन l।।आयोजन में डाक्टर नवीन जैन, गायत्री साहू एवं निखिलेश बोरकर के द्वारा किया गया 100 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण।

इस परीक्षण में शरीर को स्वस्थ रखने के उपाय एवं हानिकारक वस्तुओं से रोकथाम एवं बचाव के विभिन्न तरीकों से अवगत कराया गया ।।
उक्त शिविर में क्षेत्रान्तर्गत थाना स्टाफ सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे l।





