00 समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता, 650वें प्रकाश पर्व पर होंगे विविध कार्यक्रम,
खैरागढ़ : संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।। प्रेस वार्ता को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने संत रविदास जी के विचारों को रेखांकित करते हुए कहा कि उनका सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना सदियों पहले था।।
संतों के विचारों से ही संभव है संगठित समाज का निर्माण
प्रेस वार्ता के दौरान विक्रांत सिंह ने कहा कि संत रविदास ने अपने जीवन, दर्शन और वाणी के माध्यम से समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर एकता के सूत्र में पिरोने की प्रेरणा दी।। उनका जीवन समाज में समान अवसर, सामाजिक न्याय और समरसता का जीता-जागता प्रतीक है।। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक मजबूत, समृद्ध और संगठित समाज का निर्माण किया जा सकता है।। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे अभियान के तहत हर घर तक गुरु रविदास जी के विचारों को पहुँचाने का कार्य करें।।

29 जुलाई से फरवरी 2027 तक चलेंगी कार्यशालाएँ
संगठन की भावी रणनीतियों और कार्यक्रमों पर जानकारी देते हुए विक्रांत सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी संत रविदास के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।। इस अभियान के तहत 29 जुलाई से शुरू होकर फरवरी 2027 तक विभिन्न स्तरों पर समरसता संकल्प अभियान कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा ।। इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के बीच संवाद स्थापित करना, आपसी समरसता बढ़ाना और राष्ट्रीय एकता को और अधिक सुदृढ़ करना है।।
अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने का संकल्प
केंद्र सरकार और भाजपा की नीतियों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास, अधिकार और सम्मान पहुँचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।।देश के संतों और महापुरुषों की शिक्षाओं को समाज में पुनः प्रतिष्ठित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य घम्मन साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिशेसर साहू, उपाध्यक्ष टी. के. चंदेल, महामंत्री शशांक ताम्रकार, जिलाध्यक्ष भाजयुमो आयश सिंह, दिनेश वर्मा, उपाध्यक्ष नीलिमा गोस्वामी, गिरजा चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष गोरेलाल वर्मा, नंद चंद्राकर और आलोक श्रीवास, रोहित वर्मा, यतीश साहू सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।। प्रेस वार्ता के दौरान प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लेकर अभियान से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका मुख्य वक्ता ने विस्तार से उत्तर दिया।। कार्यक्रम के अंत में सभी मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता का आग्रह किया गया।।



