Wednesday, July 22, 2026

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

3 डीसीपी और कई थाना प्रभारियों के तबादले, नई पदस्थापनाएं जारी

रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में रविवार को राज्य शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। आदेश के तहत 3 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों सहित कई निरीक्षकों और थाना प्रभारियों के तबादले किए गए हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों की नई पदस्थापना

  • तारकेश्वर पटेल को पुलिस उपायुक्त (ज़ोन मध्य), रायपुर बनाया गया है।
  • दीपमाला कश्यप को पुलिस उपायुक्त (ज़ोन उत्तर), रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • अर्चना झा को पुलिस उपायुक्त (यातायात एवं प्रोटोकॉल), रायपुर कमिश्नरेट नियुक्त किया गया है।

थाना प्रभारियों में भी बदलाव
कमिश्नरेट स्तर पर निरीक्षकों की नई पदस्थापना भी जारी की गई है:

  • राजेश कुमार सिंह बने थाना प्रभारी आजाद चौक
  • पारस राम पटेल को सरस्वती नगर थाना की कमान सौंपी गई
  • नरेंद्र कुमार साहू बने गुढ़ियारी थाना प्रभारी
  • सतीश सिंह गहरवार को कोतवाली थाना प्रभारी बनाया गया है। साथ ही उन्हें एसीयू का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

पुलिस विभाग के सूत्रों के अनुसार प्रशासनिक कार्यों को सुचारू बनाने और कानून-व्यवस्था को और बेहतर करने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें