(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टोला गांव में नागठित छात्रसंघ का शपथ ग्रहण समारोह एवं मुख्यमंत्री निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में घम्मन साहू अधिवक्ता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, अध्यक्षता खेम लता साहू जनपद सदस्य विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।। देवेंद्र साहू सरपंच विष्णु दाससाहू अध्यक्ष शाला विकास समिति, टीलेश्वर साहू पूर्व जनवाद अध्यक्ष, नारायणदास, सोसाइटी अध्यक्ष शाला विकास समिति के सदस्य, संत राम साहू, भक्तुदास, बीरबल साहू,राकेश बंजारे, सुरति दास, ओमप्रकाश साहू, भूपेंद्र साहू के आतिथ्य में संपन्न हुआ।।
सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना पश्चात् अतिथियों का स्वागत सम्मान कर इस वर्ष छात्र संगठन के सभी निर्वाचित छात्र छात्राओं को उनके पद एवं दायित्व की शपथ मुख्य अतिथि द्वारा दिलाते हुए।।कहा कि आज आप लोगों को पढ़ाई के साथ-साथ एक नए दायित्व का भी निर्वाह की जवाबदारी सौंपी गई है।। आप अपने कर्तव्यों का निर्वाह करते हुए स्कूल के अनुशासन के साथ-साथ शैक्षणिक गतिविधि को भी जिला स्तर पर स्थापित करने में आप लोग अहम जिम्मेदारी का बखूबी से निर्वहन करने की सुझाव देते हुए बच्चों को बहुत बहुत बधाई दिया गया।।

मुख्यमंत्री निशुल्क योजना अंतर्गत 37 बच्चों को आज साइकिल मिल रहा है।। शासन कि मनसा है कि स्कूल में बच्चों को सभी प्रकार की सुविधा प्रदान कर उन्हें पढ़ाई में ज्यादा से ज्यादाध्यान देकर अपने माता पिता, स्कूल,गाँव के साथ-साथ जिला और प्रदेश का नाम रोशन करने के उद्देश्य से आज शासन सभी प्रकार की सुविधा प्रदान की जा रही है।। जिसका लाभ उठाकर बच्चे ज्यादा से ज्यादा पालको एवं शिक्षकों तथा शासन की मंशा अनुरूप।।
ज्यादा से ज्यादा बच्चे कामयाबी हासिल करें।। इस अवसर पर जनपद सदस्य ,सरपंच, शाला विकास समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष ने भी बच्चों को प्रोत्साहित देते हुए नए दायित्व की बधाई एवं शासन की ओर से योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया।।कार्यक्रम का संचालन ठाकुर सर व्याख्याता एवं आभारप्रदर्शन प्रचार रवींद्र सर के द्वारा किया गया ।। इस अवसर पर पालक व्याख्याता डीके साहू देवनारायण वर्मा श्रीवास्तव, मैडम।। पालक गण सहित सभी शिक्षक शिक्षिका छात्र छात्राएं उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।।





