Wednesday, July 22, 2026

थाने में शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्यवाही पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

पाटन – समीपस्थ थाना क्षेत्र के ग्राम धुमा निवासी प्रार्थी देवेन्द्र देशलहरे ने बीते दिनों स्थानीय पुलिस स्टेशन में उनकी दादी दादा से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का शिकायत किया था। लेकिन शिकायत दर्ज हुए 10 दिन बित जाने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्यवाही नहीं होने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल ख़डी हो रही हैं। इसके विपरीत आरोपी बिना किसी डर या भय के खुलेआम गाँव में घूम रहे हैं। तथा पीड़ित और उनके परिवार वालो को गाली -गलौज और धमकी दी जा रही हैं। पीड़ित ने जल्द से जल्द पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारीयों से आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की हैं।

1.पीड़ित का कहना हैं कि वाट्सअप में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत और F. I. R की कॉपी भेजा था। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

2.पीड़ित ने बताया कि थाने में 3-4 बार कॉल करने पर सिर्फ आश्वासन बस मिला लेकिन आरोपियों के खिलाफ न हि ठोस कदम उठाया गया न हि गिरफ़्तारी हुई।

3.गाँव में दहशत का माहौल
इस मामले को लेकर गाँव में दहशत का माहौल हैं। पीड़ित परिवार लगातार भय के साये में जी रहा हैं। ग्रामीणों का कहना हैं कि यदि समय रहते आरोपियों केविरुद्ध कार्यवाही नहीं हुई तो पीड़ित परिवार के साथ कोई बड़ी घटना हो सकती हैं।

4.उच्च अधिकारियो से लगाई गुहार
पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग से गुहार लगाई हैं कि उसके प्रकरण में तत्काल हस्तक्षेप कर न्याय दिलाई जाये एवं दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाय और आरोपियों द्वारा लगातार की जा रही गाली-गलौज और धमकियों पर लगाम कसी जाए।

5.पीड़ित की मांग
पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से मांग की हैं कि मामले की निष्पक्ष जाँच कर आरोपियों पर कठोर कार्यवाही की जाए तथा पुलिस उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

  1. पीड़ित ने बताया घटनाक्रम
    पीड़ित ने बताया कि घटना दिनांक 12-06-2026 को घर के पास गाँव के सरपंच द्वारा नाली सफाई करवाया गया था उसी नाली से निकली गंदगी को सरपंच द्वारा ट्रेक्टर ट्रॉली में डालने कहा गया था परन्तु पड़ोस के ही मुटन बाई कुर्रे और उनकी बड़ी बहु रुखमनी बाई कुर्रे द्वारा जबरन आपसी रंजिस के चलते झगड़ा-लड़ाई के मकसद से मेरे ब्यारा वाले घर के सामने फेंक दिया गया तथा मेरे दादा-दादी द्वारा मेरे घर के सामने कचड़ा क्यों फेंक रही हो कहने बस से गन्दी गाली-गलौज और जान से मरवा देने कि धमकी दिया गया जिसकी शिकायत 12-06-2026 को पाटन थाने में की गई थी।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें