Sunday, June 7, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलेभर में स्काउट-गाइड की पर्यावरण मुहिम

वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और जागरूकता गतिविधियों में शामिल हुए सैकड़ों विद्यार्थी,

खैरागढ़ : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा जिलेभर के विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर, स्काउटर एवं गाइडर ने वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण रैली, पोस्टर एवं पेंटिंग प्रतियोगिता सहित विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया

कार्यक्रम का आयोजन भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा के निर्देशन तथा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला मुख्य आयुक्त भागवत शरण सिंह के मार्गदर्शन में किया गया।। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त स्काउट मुकुल के. पी. साव के निर्देशन में जिले के विभिन्न विद्यालयों में पर्यावरण दिवस से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की गईं।।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने ‘‘एक पेड़, एक जीवन’’ और ‘‘हरित पर्यावरण, सुरक्षित भविष्य’’ जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। विद्यालय परिसरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पौधरोपण कर उनकी देखभाल का संकल्प भी लिया गया।। जिला सचिव कृष्ण कुमार वर्मा एवं जिला संगठन आयुक्त स्काउट धनुष सिन्हा ने जिले के समस्त स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर, स्काउटर एवं गाइडर को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।।
उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण के दौर में पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।।स्काउट-गाइड संगठन सेवा, अनुशासन और सामाजिक सरोकारों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है।।
इम्पैक्ट:
विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलेभर में आयोजित इन गतिविधियों ने विद्यार्थियों और आमजन में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम किया। पौधरोपण और स्वच्छता अभियान के माध्यम से प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देने का प्रयास किया गया।।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें