00 छिंदारी बांध में नहाने गए तीन दोस्तों में से 16 वर्षीय बालक डूबा, तलाश के लिए बुलाई गई SDRF की गोताखोर की टीम ने महज 10 मिनट में खोज निकाला बालक को,
00 तीन दोस्त दोपहर को 12 बजे नहाने छिंदारी डेम पहुंचे और पानी पर उतरे नहाने, एक डुबा और दो डुबते डुबते बच निकले बाहर,
00 तीनों दोस्तो की छिंदारी डेम में नहाते समय संतुलन बिगड गई और दो बाहर निकल आए और एक गहरे पानी में जा डुबा,
00 डेम पर उतरे तीनों बालको को तैरना नहीं आता था और नाहते -नाहते गहरे पानी की ओर चले गये थे,
00 विवेकानंद स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत संजय पाल का एकलौता पुत्र था, उनके एक बेटा और एक बेटी थी,
00जिस परिवार के एकलौते कुल का चिराग बुझ गया,उसकी डेड बॉडी को ई-रिक्शा से हास्पिटल लाया गया, इससे बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण और क्या हो सकता है,
(छिंदारी डेम से लौटकर, यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़ की रिपोर्ट)
खैरागढ़/छुईखदान : शहीद नगरी छुईखदान के पाल परिवार का एकलौते पुत्र की डेम में डुबने से मौत,घर में छाया मातम, परिवारजनो का रो रोकर बुरा हाल।। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रानी रश्मि देवी जलाशय (छिंदारी बांध) में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया।।इस हादसे में बांध में नहाने उतरे तीन युवकों में से एक युवक गहरे पानी में डूब गया, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और वह बालक अपने परिवार का एकलौता पुत्र था।। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची, युवक की तलाश के लिए दुर्ग से एसडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई ।।
नहाने उतरे थे और हो गया हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार छुईखदान भाटापारा निवासी तीन युवक बुधवार दोपहर करीब 12 बजे घूमने के लिए रानी रश्मि देवी जलाशय(छिंदारी डेम)पहुंचे थे।। कुछ समय बाद तीनों युवक जलाशय में नहाने उतर गए।। नहाते-नहाते वे गहरे पानी की ओर चले गए।। बताया जा रहा है,कि तीनों युवकों को तैरना नहीं आता था, इसके बावजूद वे पानी में काफी अंदर और गहरे हिस्से की ओर चले गए।। इसी दौरान तीनों का संतुलन बिगड़ गया और वे डूबने लगे।। इस दौरान तीन में से दो युवक किसी तरह बाहर निकल आए, लेकिन उनके साथ मौजूद लक्ष्य पाल, उम्र करीब 16 वर्ष, पिता संजय पाल, निवासी भाटापारा छुईखदान गहराई में समा गया और बाहर नहीं निकल सका।।

घटना के बाद दोनों युवकों ने आसपास मौजूद लोगों से मदद मांगी
राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्काल छुईखदान पुलिस को सूचना दी।। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्रारंभिक पूछताछ के लिए दोनों युवकों को थाना ले गई।। वहीं स्थानीय गोताखोरों की मदद से जलाशय में युवक की तलाश शुरू की गई, लेकिन काफी मशक्कत और देर तक चले सर्च ऑपरेशन के बावजूद सफलता नहीं मिल सकी।।
पुलिस के अनुसार जलाशय की अधिक गहराई और पानी की स्थिति को देखते हुए एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया
एसडीआरएफ दुर्ग की गोताखोर की टीम शाम 6 बजे छिंदारी डेम को पहुंचने के बाद विशेष उपकरणों के साथ दोबारा खोजबीन अभियान शुरू किया गया और टीम के व्दारा 10 मिनट में ही डुबे हुए बालक को खोज निकाला।।

छिंदारी डेम पर पूर्व में भी कई डूबने की घटनाएं हो चुकी, अधिकतर इसी जगह पर
प्रशासन द्वारा लगातार सावधानी बरतने की अपील के बावजूद लोग गहरे पानी में उतरने का जोखिम उठा रहे हैं।। जिससे बार-बार ऐसे हादसे सामने आ रहे हैं।। घटना के बाद युवक के परिजनों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल बना हुआ है।।
ई-रिक्शा से डेड बॉडी को छिंदारी डेम से छुईखदान हास्पिटल लाया गया, इससे बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण और क्या हो सकता है
विडम्बना देखिये की डुबे हुए बालक के बाडी को परिजनों के व्दारा ई-रिक्शा से छिंदारी डेम से छुईखदान हास्पिटल लाया गया, इससे बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण और क्या हो सकता है।। छुईखदान स्वास्थ्य विभाग के पास मुक्तांजली वाहन भी नहीं है क्या?




