वरिष्ठ नेताओं ने दिया मार्गदर्शन, संगठनात्मक कार्यशैली व सुशासन पर हुआ विमर्श
बालोद: गंगा मईया की पावन धरा बालोद में भाजपा भिलाई जिला द्वारा दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण वर्ग में शामिल कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त किया।

प्रशिक्षण के दौरान संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और सेवा भाव को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। संगठनात्मक कार्यशैली, सुशासन, सेवा एवं राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर सार्थक विमर्श हुआ।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण वर्ग संगठन को मजबूत करने और सेवा भाव को और अधिक प्रभावी बनाने का माध्यम हैं। कार्यक्रम में जिले के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।





