भिलाई। आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को भिलाई इस्पात मज़दूर संघ यूनियन के महामंत्री चन्ना केशवलू के नेतृत्व में सेक्टर 9 अस्पताल प्रभारी सी.एम.ओ. (इंचार्ज) डॉक्टर श्रीमती विनीता द्विवेदी, डायरेक्टर डॉक्टर कौशलेंद्र ठाकुर ,डायरेक्टर उदय कुमार के साथ भिलाई इस्पात मज़दूर संघ के मेडिकल प्रभारी सन्नी ईपपन एवं प्रतिनिधि मंडल की बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
सेक्टर 9 जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एण्ड अनुसंधान केन्द्र भिलाई इस्पात संयंत्र, भिलाई में सेक्टर 9 जे.एल.एन. हास्पिटल रिसर्च सेंन्टर एवं संबंधित सेंटर में व्याप्त असुविधाओं एवं कमियों को दूर करने की मांग।
विषयार्न्तगत प्रबंधन से नीचे दर्शाये गये विभिन्न मुद्दों पर यथाशीघ्र दूर कर मरीजों को हो रही असुविधाओँ को तत्काल दूर किया जाए-
प्रमुख मुद्दे :
- स्वास्थ्य मित्र एप ओ.टी.पी. रजिस्ट्रेशन प्लांट के भीतर उपलब्ध कराया जाए ।
- मरीजों को मेडिसिन रिपीट करते समय ओ.पी.डी. बुक में पुरा प्रिस्क्रिप्शन डाक्टर के द्वारा दिया जाए न कि सिर्फ हस्ताक्षर करके ।
- सभी ओ.पी.डी. में डाक्टर समय पर आये और समय तक बैंठे ।
- मेन मेडिकल पोस्ट में हर समय दो डाक्टरों की मौजुदगी होनी चाहिए ।
- जे.एल.एन. हास्पिटल के मुख्य सिटी स्केन मशीन की खराबी जल्द से जल्द दूर किया जाए और इस दौरान मरीजों की असुविधा दूर करने हेतु वैकल्पिक व्यवस्था की जाए ।
- नर्सिंग स्टाफ एवं पैरामेडिकल स्टाफ जो वर्तमान में कार्यरत है एवं आने वाले कर्मि को जाब पर लगाने के पूर्व 15 दिनों का इंडक्शन ट्रेनिंग आवश्यक रूप से कराया जाए ।
- कुछ विशेषज्ञ डाक्टरों का (डा. गुंजन, डा. प्रमोद राय) का टोक बुकिंग आन लाइन नहीं हो पाता इसकी जांट कर इसमें सुधार किया जाए ।
- विशेषज्ञ डाक्टर जैसा कि ह्रदय रोग विशेषज्ञ एवं मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ जो एपैनलमेंट हास्पिटल से जे.एल. एन. हास्पिटल में सेवाएं दे रहे हैं उनका अनुबंध के तहत जो समय है जो समय पर पुर्ननिर्धारित किया जाए और इसकी जानकारी यूनियन को दिया जाए ।
- वार्डों में भर्ती के दौरान अस्पताल में मौजूद नहीं रहते उन्हें अटेंडेट सुविधा मुहैया कराया जाए ।
- थाइराइड क्लिनिक में डाक्टरों का अपाइंटमेंट आन लाइन रजिस्ट्रेशन के द्वारा किया जाए ।
- वार्डों में एसी एवं कूलर का जल्द से जल्द मरम्मत कर व्यवस्था किया जाए ।
भि.इ.मजदूर संघ (बी.एम.एस.)
भिलाई इन सभी मुद्दों को गंभीरता पूर्वक लेकर जल्द निराकरण करने की मांग करता है ।आज की इस महत्वपूर्ण बैठक में संघ की ओर से उपाध्यक्ष जगजीत सिंह,सुधीर गडेवाल,मृगेंद्र कुमार,संयुक्त महामंत्री प्रदीप कुमार पाल,जोगेंद्र कुमार,भागीरथी चन्द्राकर,राजीव सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।यह जानकारी संघ के महामंत्री चन्ना केशवलू ने दी ।




