पुलिस की घेराबंदी में रंगे हाथ पकड़ा गया, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
दुर्ग। कुम्हारी थाना क्षेत्र में दुर्ग पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम कारोबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 403 ग्राम अफीम और लाखों रुपये की नगदी के साथ एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
मुखबिर की सूचना पर हुई त्वरित कार्रवाई
पुलिस को सूचना मिली थी कि खारुन ग्रीन कॉलोनी गेट नंबर 02 के पास एक व्यक्ति अफीम बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही को पकड़ लिया।
तलाशी में मिला अफीम और भारी नगदी
पूछताछ और तलाशी के दौरान आरोपी के पास से:
403 ग्राम अफीम (लगभग 2 लाख रुपये कीमत)
नगदी 14,46,000 रुपये
दो मोबाइल फोन
बरामद किए गए। कुल मिलाकर लगभग 16 लाख रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति जप्त की गई।

आरोपी की पहचान-
पुलिस ने आरोपी गुरमेल सिंह (उम्र 70 वर्ष) निवासी खारुन ग्रीन कॉलोनी, कुम्हारी को गिरफ्तार किया है।
NDPS एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई-
मामले में आरोपी के खिलाफ NDPS Act की धारा 18(ग), 27(क), 29 के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से अफीम की बिक्री कर रहा था।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना कुम्हारी पुलिस टीम के उप निरीक्षक, आरक्षक किरण और आरक्षक सचिन सिंह सहित अन्य स्टाफ की अहम भूमिका रही, जिन्होंने सतर्कता और तत्परता से आरोपी को पकड़ा।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों के अवैध व्यापार से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। ऐसे मामलों में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।




