Monday, April 20, 2026

सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने चेम्बर निभाएगा अहम भूमिका – भसीन

भिलाई चेम्बर प्रतिनिधिमण्डल मिला केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर से, दिये अपने सुझाव

भिलाई नगर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज, भिलाई इकाई प्रतिनिधिमण्डल आज केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित केंद्रीय बजट संवाद कार्यक्रम में शामिल हुआ। चेम्बर प्रदेश महामंत्री अजय भसीन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने बजट के प्रावधानों के सफल एवं पारदर्शी क्रियान्वयन तथा सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर अपने सुझाव दिये।

भसीन ने बताया कि संवाद कार्यक्रम के दौरान आज हमने केंद्रीय मंत्री खट्टर को प्रगतिशील बजट के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही चेम्बर द्वारा की गई ट्रिब्यूनल की मांग पर भी आभार जताया। भसीन ने कहा कि सरकार द्वारा योजनाएं तो बनाई जाती है लेकिन उनमें पारदर्शिता का अभाव होता है, चेम्बर के माध्यम से यह अभाव कम किया जा सकता है।

इसके अतिरिक्त चेम्बर सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा महिलाओं को उद्यम से जोड़कर उन्हें लखपति दीदी बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। भसीन ने बताया कि हमने केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर को बजट के प्रावधानों के क्रियान्वयन हेतु चेम्बर की सहभागिता संबंधी सुझाव दिये, जिस पर उन्होंने इन सुझावों को केंद्रीय वित्तमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें