भिलाई। राम नगर वार्ड 26, भिलाई में दिनेश सेन परिवार द्वारा आयोजित कथा व्यास पंडित प्रदीप चौबे महाराज के मुखारविंद से हो रहे श्री पशुपति शिव महापुराण कथा में हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर एवं सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ सम्मिलित हुए और परिवार और नगरवासियों को शुभकामनायें प्रेषित किये।

इस दौरान सर्व समाज कल्याण समिति के महासचिव मलकीत सिंह, उपाध्यक्ष जोगा राव, शाहनवाज़ कुरैशी, निर्मल सिंह ‘निम्मे’, रमन राव, इंद्रजीत सिंह ‘चिंटू’, राम हिंदरिया, रिज्जू सिंह , वाजिद अंसारी, , गुरप्रीत सिंह, पंकज शर्मा, सुनील यादव , यश सिंह ,सोम सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।




