Friday, March 6, 2026

अंधे कत्ल की सुपेला पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, बोरे में बंद महिला थी कोसा नगर की आरती, लीव इन में साथ रहने वाले पार्टनर ने अपने भाई और साथी के साथ हत्याकांड को दिया अंजाम!!!

भिलाई। 13 दिसंबर की सुबह चन्द्रा मौर्या टाकिज अंडर ब्रिज के पास कार सर्वेसिंग सेन्टर के सामने स्थित नाले में बोरे व काली प्लास्टिक में बंधा महिला का शव मिलने पर आस पास सनसनी फैल गई थी। घटना स्थल पर वरिष्ठ अधिकारी साहित एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची थी। थाना सुपेला में मर्ग क्र. 143/25 एवं अपराध क्र. 1499/2025 धारा 103, 238 बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। अज्ञात महिला की पहचान एवं आरोपी की पहचान हेतु विशेष टीम गठित की जाकर जल्द से जल्द प्रकरण को सुलझाने का निर्देश दिया गया था। इसी क्रम में टीम निर्देशशुनसार अज्ञात महिला की पहचान कार्यवाही व आरोपियों की पतासाजी में लग गई थी। सीसीटीवी फुटेज खगालने तथा टेक्नीकल टीम भी अपने कुशल कार्यों में लगी थी। स्थानीय समाचार पत्रों एवं सोशलमीडिया में अज्ञात महिला के शव की खबर भी आ चुकी थी। इसी खबर से कृष्णा नगर सुपेला निवासी आमरौतिन पति योगेश निर्मलकर 17दिसंबर को थाना सुपेला पहुंचे। मृतिका की फोटो गोदना चुड़ियों, देखकर प्राथमिक तौर पर मृतिका को आरती उर्फ भारती निर्मलकर के रूप में पहचान किया गया एवं मेडिकल कालेज कचान्दूर में शव को सुपुर्दनामें में लेकर अंतिमसंस्कार किया गया यह भी बताया कि आरती इसके पहले अपने दो पतियों को छोड़ चुकी थी और बताया कि मृतिका आरती उर्फ भारती बंजारे विगत 4-5 महिनों से कोसानगर सुपेला मिलाई तुलाराम बंजारे पिता राम प्रसाद बंजारे के साथ लीवइन में रह रही थी। शराब व गुटखा की आदी थी। कमी-कभी मजदूरी करने राधिका नगर जाती थी। तुला राम बंजारे से पूछताछ करने पर उसने बताया कि 4-5 माह पूर्व से यह आरती उर्फ भारती को अपने घर लाया था पति पत्नि जैसे रहते थे शराब की आदि थी नशे में आरती उर्फ भारती बेकाबू हो जाती थी किसी से भी वाद विवाद करती थी। कही भी पड़े रहती थी आस पास के लोग इसे उलाहना देते थे मना करने पर आस्ती झगड़ा करती थी और अक्सर इसके जेब से पैसा निकालकर शराब पीने चली जाती थी जिससे यह काफी परेशान था। 5दिसंबर को दोपहर लगभग तीन साढ़े बजे यह आरती के साथ अपने घर में शराब पीया और बचा हुआ खाना खाया। इसी दौरान इसका विवाद आरती से हो गया। दोनों नशे में थे।

 आरती गाली गलौच हाथा पायी में उतारू हो गई थी तब यह गुस्से में आरती को थप्पड़ मारकर उसका सिर मार डालूंगा कहकर दीवाल में टकराया जिससे आरती जमीन में गिर गई। कुछ देर बाद आरती के शरीर को छूकर देखा। बदन ठंडा हो गया था तब यह आरती की बदन की नाईटी को उतारा और आरती का शव घुटनों से मोड़करप्लास्टिक के रस्सी के बांध दिया। जिससे आरती का शव लेटा हो गया। फिट एवं प्लास्टिक की बोरी में शव को सिर व पैर तरफ से डाल दिया। बोरी के उपर काला प्लास्टिक लपेट कर बांध दिया था। आरती के पहने हुये नाईटी को घर के चुल्ले में जला दिया था। शव को घर में छुपा कर रखा था। इस घटना को अपने भाई गोवर्धन प्रसाद बंजारे पिता राम प्रसाद बंजारे आटो चालक शक्ति भौयर को बताया और उन्हें लाश को ठिकाने लगाने के लिये तैयार किया फिर रात गरीब करीब तीन बजे ये तीनों शाक्ति की आटो में शव को रखे और चन्द्रा मौर्या अन्डर ब्रीज के पास नाली में फेकर वापस कोसानगर चले गये थे। इसके अगले दिन तुला राम ने अपनी मों को अपने घर बुला लिया था। घटना के बाद तुला रमा बंजारे ने अपने मोहल्ले में प्रचारित किया कि आरती अपने पिता का ईलाज कराने नागपुर चली गई है। इसलिये उसने अपनी माँ को कृष्णा नगर से अपने घर कोसानगर बुला लिया है। तुलाराम बंजारे पूर्व में भी हत्या और मारपीट के प्रकरण में जेल जा चुका है। पूछताछ के बाद घटना स्थल तुला राम के घर से घटना के साक्ष्य टूटी हुई चुड़ियों रस्सी का तुकड़ा जप्त किया गया है एवं आरोपी तुला राम बंजारे गोवर्धन बंजारे, शाक्ति भौयर को आज 18दिसंबर को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी :-

  1. तुला राम बंजारे उम्र 33 साल कोसानगर सुपेला भिलाई
  2. गोवर्धन बंजारे उम्र 28 साल कोसानगर सुपेला भिलाई
  3. शाक्ति भौयर उम्र 42 साल कोसानगर सुपेला मिलाई
जप्त सामान - घटना स्थल से चुड़ी, माचिस की डिब्बी आटो रिक्सा सीजी 07 टी 2297 और जले हुये नाईटी की राख।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें