विकासखण्ड स्तरीय युवा उत्सव का हुआ भव्य आयोजन,
(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”)खैरागढ़ : जनपद पंचायत द्वारा विकासखण्ड स्तरीय युवा उत्सव का भव्य आयोजन किया गया।। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह उपस्थित रहे, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष डॉ. राजेश्री शैलेन्द्र त्रिपाठी ने की।। छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित यह उत्सव युवाओं की कला, प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया।।
कला और नेतृत्व क्षमता निखारने का अवसर : डॉ. राजेश्री त्रिपाठी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. राजेश्री त्रिपाठी ने कहा कि युवा उत्सव युवाओं की छुपी प्रतिभाओं को निखारने का महत्वपूर्ण माध्यम है।।इससे कला, संस्कृति और नेतृत्व क्षमता सहित अन्य विधाओं में वृद्धि होती है।।उन्होंने युवाओं से कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में डर नहीं रखना चाहिए, बल्कि निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि
इस आयोजन से हमें सीखना है और आगे बढ़ना है।
इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में आयोजन होना गर्व की बात : घम्मन साहू
पूर्व जिला पंचायत सभापति घम्मन साहू ने कहा कि युवा उत्सव हर वर्ष आयोजित किया जाता है, लेकिन इस वर्ष इसका खैरागढ़ के इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में होना सभी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने जनपद पंचायत के सीईओ को उत्कृष्ट व्यवस्था के लिए बधाई दी।
उन्होंने कहा कि विविध कार्यक्रमों से सजे इस उत्सव के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार मौका मिलेगा।
अनुशासन और मेहनत से मिलती है सफलता : विक्रांत सिंह
मुख्य अतिथि विक्रांत सिंह ने कहा कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग की उत्कृष्ट पहल है, जिसमें युवाओं को एक शानदार मंच मिला है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया, जिनके मार्गदर्शन से यह आयोजन संपन्न हो रहा है।
उन्होंने कहा लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ईमानदारी से मेहनत और अनुशासन आवश्यक है। स्वामी विवेकानंद जी ने कहा है कि युवाओं को मनमुक्त होकर सपने देखने चाहिए और उन सपनों को पूरा करने के लिए कठोर मेहनत करनी चाहिए। स्वयं के लिए ही नहीं, सभी के लिए जवाबदार बनें।
उत्कृष्ट आयोजन के लिए जनपद पंचायत को बधाई
कार्यक्रम के अंत में सीईओ हिमांशु गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि युवा उत्सव का उद्देश्य युवाओं की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर उन्हें बड़े मंच तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य –
इस अवसर पर डॉ. शैलेन्द्र त्रिपाठी, लखन साहू, सौमित्र तिवारी, शैलेन्द्र मिश्रा, किरण मानिकपुरी, दिलेश्वरी साहू, पीलाबाई वर्मा, पुरुषोत्तम साहू, ज्ञानेंद्र वर्मा, श्यामसुंदर साहू, उपेंद्र वर्मा, प्रकाश पाठक, सुशील सिंह, बैदनाथ वर्मा, सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं युवा प्रतिभागी उपस्थित थे।।




