संविधान में रखो आस्था, छोड़ो गलत रास्ता के नारों से विद्यार्थियों ने रैली निकाल कर मनाया हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान सप्ताह शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय जामगांव आर् मे हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान की थीम पर संविधान दिवस मनाया गया और इसके साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताएं संवैधानिक मूल्यों को जागृत करने हेतु संपन्न की गई। जिसमें विद्यार्थियों ने माय भारत क्विज, रंगोली ,पोस्टर और सभी के लिए न्याय ही देश की आवश्यकता विषय पर निबंध लिखकर प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इसके पूर्व में विद्यार्थियों में संविधान के महत्व को जागृत करने हेतु संविधान रक्षा की शपथ क्रीड़ा अधिकारी डॉ नरेश धर दीवान ने करवाई।

उन्होंने बताया कि यह दिन इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन संविधान को अंगीकृत किया गया था। इसके साथ ही विद्यार्थियों के मध्य संविधान प्रस्तावना का पाठ भी किया गया। विद्यार्थियों के द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी गई और बड़ी संख्या में रैली निकाली। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ शिखा अग्रवाल ने रैली को हरी झंडी दिखाई और विद्यार्थियों को इस तथ्य से अवगत कराया कि संविधान मे दिए अधिकारों के कारण ही सभी विद्यार्थी आज शिक्षा ग्रहण कर पा रहे हैं।
संविधान जन्म से लेकर मृत्यु तक हर भारतीय को अधिकार प्रदान कर उसकी रक्षा करता है। परन्तु हमें न केवल अपने अधिकारों के लिए जागरूक होना है बल्कि अपने कर्तव्यों का भी पूर्ण तत्परता से निर्वहन करना है तभी हमारा देश आगे बढ़ पाएगा। रा से यो प्रभारी चेतना सोनी ने बताया कि 26 जनवरी 1930 को पूर्ण स्वराज की घोषणा की गई थी इस कारण ही 26 जनवरी रिपब्लिक डे मनाया जाता है। संविधान से बढ़ कर देश में कुछ नहीं है।

बी एस सी तृतीय वर्ष से श्वेता साहू ने संविधान प्रस्तावना पाठ पढ़ कर विद्यार्थियों को कर्तव्यशील बनने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने डॉ बी आर आंबेडकर जी के वक्तव्य को भी शॉर्ट फिल्म के माध्यम से सुना जिसमें उन्होंने ये कहा था कि संविधान तभी अच्छा होगा जब उसका कार्यान्वयन करने वाले लोग इसे देश के हित में प्रयोग में लाएं ना कि अपने स्वार्थ के लिए। कार्यक्रम आयोजन में सभी अधिकारियों कर्मचारियों का योगदान रहा।




