राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में 27नवंबर को पुलिस चौकी सुरगी और ड्रग्स विभाग की संयुक्त टीम ने चौकी क्षेत्र में स्थित मेडिकल दुकानों पर औचक निरीक्षण अभियान चलाया।
यह आकस्मिक चेकिंग सिंदई एवं हरदी क्षेत्र की मेडिकल दुकानों में की गई, जहाँ दवाइयों के स्टॉक, बिल-पुस्तिकाएँ, लाइसेंस और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की गई।

जांच के दौरान सभी दुकानों में दस्तावेज, स्टॉक व प्रक्रियाएँ नियमानुसार सही पाई गईं। किसी भी दुकान में अवैध, प्रतिबंधित, या बिना लाइसेंस के दवाइयाँ नहीं मिलीं।
दुकानों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, DVR/रिकॉर्डिंग सिस्टम और फुटेज की भी जांच की गई तथा फुटेज को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए।

चेकिंग के दौरान मेडिकल दुकानदारों को दवाओं के सुरक्षित भंडारण, नियमों के पालन और दस्तावेजों को अपडेट रखने संबंधी आवश्यक निर्देश दिए गए।
संयुक्त चेकिंग टीम में—
- निरीक्षक शंकर गिरी गोस्वामी, प्रभारी पुलिस चौकी सुरगी एवं चौकी स्टाफ
- हीरेंद्र पटेल, एडिशनल ड्रग्स कंट्रोलर
- निकिता श्रीवास्तव, ड्रग्स इंस्पेक्टर
- प्रवीण कुमार चौबे शामिल थे। राजनांदगांव पुलिस एवं ड्रग्स विभाग द्वारा ऐसे संयुक्त अभियान भविष्य में भी लगातार संचालित किए जाएंगे, जिससे अवैध औषधि बिक्री पर रोक लगे और नागरिकों को सुरक्षित तथा गुणवत्तापूर्ण दवाइयाँ उपलब्ध हो सकें।




