मतदाताओ की सुविधा के लिए वार्डो मंे शिविर
राजनांदगांव। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी राजनांदगांव के निर्देशानुसार निर्वाचन नामावलियो के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 कार्यक्रम अंतर्गत दिनांक 4 नवम्बर 2025 से 4 दिसम्बर 2025 तक किया जाना है। जिसके अंतर्गत गणना पत्रक वितरण, मतदाओं से गणना पत्रक प्राप्त करना एवं बीएलओ एप में डिजीटाइज करने कर्मचारियो की ड्यूटी भी लगाई गयी है। कार्यक्रम के तहत गणना पत्रक सभी घरो में वितरण किया जा रहा है। मतदाताओं से गणना पत्रक को भरवाकर वापस भी लिया जावेगा। गणना पुनरीक्षण कार्य 2003 के विधानसभा की मतदाता सूची अनुसार किया जा रहा है। मतदाताओ की सुविधा के लिए वार्डो मे शिविर भी लगाई जा रही हैै। ऐसे मतदाता जिनका नाम 2003 की मतदाता सूची में नही है, वे अपने बीएलओ से या शिविर में उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त कर सकते है।
सभी मतदान केन्द्रों के लिए वार्डवार शिविर लगाई गयी है, जिसमें वार्ड नं. 1 के लिए लोधी भवन नवागांव में, वार्ड नं. 2,3 व 8 के लिए मोतीपुर सामुदायिक भवन में, वार्ड नं. 4 के लिए शासकीय माध्यमिक शाला पुराना ढाबा में, वार्ड नं. 5,6 व 10 के लिए शासकीय माध्यमिक शाला चिखली में, वार्ड नं. 7 व 9 के लिए प्राधमिक शाला स्कूल शंकरपुर में, वार्ड नं. 11,12 व 13 के लिए पूर्व माध्यमिक शाला गौरीनगर में, वार्ड नं. 14 व 15 के लिए स्टेट स्कूल में, वार्ड नं. 16 व 17 के लिए ठा.प्यारेलाल स्कूल में, वार्ड नं. 18 व 19 के लिए देवांनंद जैन स्कूल में, वार्ड नं. 20 के लिए प्राथमिक शाला पेण्ड्री में, वार्ड नं. 21 के लिए पूर्व माध्यमिक शाला रेवाडीह में, वार्ड नं. 22 के लिए गुरूनानक स्कूल में, वार्ड नं. 23 के लिए रॉयल किड्स स्कूल में, वार्ड नं. 24 व 25 के लिए सर्वेश्वदास स्कूल में, वार्ड नं. 26 के लिए प्राथमिक शाला भरका पारा में, वार्ड नं. 27, 29 व 30 के लिए प्राथमिक शाला टाका पारा में, वार्ड नं. 28 के लिए प्राथमिक शाला लखोली नाका में, वार्ड नं. 31,32,33,35 व 36 के लिए पूर्व माध्यमिक शाला लखोली में, वार्ड नं. 34 के लिए शासकीय उ.मा. शाला कन्हारपुरी में शिविर लगाया गया है।
वार्ड नं. 37 के लिए पूर्व माध्यमिक शाला सदर बाजार में, वार्ड नं. 38 के लिए दिग्विजय कालेज में, वार्ड नं. 39 के लिए प्राथमिक शाला गंज पारा में, वार्ड नं 40 व 48 के लिए प्राथमिक शाला नंदई में, वार्ड नं. 41 के लिए बालक प्राथमिक शाला चौखडिया पारा में, वार्ड नं. 42 व 43 के लिए शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय में, वार्ड नं. 44 व 45 के लिए कमला कालेज में वार्ड नं. 46 के लिए बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल बसंतपुर में, वार्ड नं. 47 के लिए प्राथमिक शाला मोहारा में, वार्ड नं. 49 व 50 के लिए शासकीय प्राथमिक शाला सिंदाई में एवं वार्ड नं. 51 के लिए शासकीय उ.मा.शाला हल्दी में शिविर लगाया गया है। शिविर में 2003 की मतदाता सूची निरीक्षण के अलावा गणना पत्रक वितरण व एकत्रिकरण किया जायेगा। शिविर के अलावा घर घर जाकर पत्रक वितरण व एकत्रिकरण किया जायेगा।



