भिलाई नगर: 11 से 17 नवंबर तक इंडोनेशिया के बॉटम में 16 वीं वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग फिजिक्स स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है इस चैंपियनशिप में निर्णायक के रूप में छत्तीसगढ़ के महेंद्र कुमार टेकाम को आमंत्रित किया गया है जो 10 नवंबर को दिल्ली से इंडोनेशिया के बॉटम के लिए रवाना हो रहे हैं।
महेंद्र कुमार टेकाम इसके पहले भी एशिया एवं वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।




