Monday, April 20, 2026

CGPSC छः ग में प्रथम देवेश साहू का एफएसएनएल कर्मचारी संघ में किया सम्मान

भिलाई। फेरो स्क्रैप निगम के सेवानिवृत्त कर्मियों द्वारा गठित पूर्व एफ.एस. एन.एल कर्मचारी संघ द्वारा एक भव्य कार्यक्रम मुख्य अतिथि फौजी अरुण सिंह सिसोदिया aicc सदस्य,अध्यक्ष ज़ह अधिकार परिषद व अध्यक्ष फेरो स्क्रैप वर्कर्स यूनियन के करकमलों से cgpsc में प्रथम स्थान पाने वाले देवेश साहू का सम्मान शाल व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर किया गया। साथ ही 70 वर्ष के सेवानिवृत्त कर्मियों को वरिष्ठ नागरिक सम्मान दिया गया जिसमें मदन रंगारी, रामसिंह, जॉन मैथ्यू, श्रीरोहित राम, ब्रह्मदेव, डी एल माहेश्वरी व ए.के विद्या का शाल व प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया।

विदित हो कि इस संगठन का गठन सेवानिवृत साथियों के सेवा सहयोग के लिए किया गया था और आज संगठन सैकड़ो परिवारों के लिए एक संजीवनी का काम कर रहा है ।इस आयोजन को सफल बनाने में लक्मन यादव, जॉन मैथ्यू, रजक, ईश्वर रॉव, निर्मल सिंह, मैदन रंगारी, लेख राम साहू का उल्लेखनीय योगदान रहा।सभा का संचालन मदन रंगारी ने स्वागत भाषण जॉन मैथ्यू ने और आभार लक्ष्मण यादव व लेखराम साहू ने किया।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें