Saturday, March 7, 2026

अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की दर्दनाक मौत, अर्जुन्दा पुलिस जांच में जुटी

निकुम/अपने घर गुण्डरदेही घर लौट रहे युवक की बीते मंगलवार की शाम 7बजे अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से ग्राम चीरचार पुल के रेलिंग के पास सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, सूचना मिलते ही अर्जुन्दा पुलिस पुलिस पहुंच कर शव का पंचनामा कर गुंडरदेही पीएम के लिए भेज कर पुलिस जांच में जुटी है, मिली जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय टिकेंद्र देवांगन पिता पुरूषोतम देवांगन जो कि अपने मोटर हीरो होंडा सी जी 24 एल 0807 से दीदी जीजा के घर नवागांव से मिलकर घर लौटते वक्त सड़क दुर्घटना में चीरचार में दर्दनाक हादसे में मौत हो गई।

घटना को देखकर आशंका जताई जा रही है, ओवर टेक कर अज्ञात वाहन के ठोकर लगने से मौके ही मौत हो गई गौर हो लोक निमार्ण विभाग भी कुंभकर्णीय नींद में है,चीरचार से भरदाकला सड़क पर सैकड़ों जानलेवा गड्ढे है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों को पेंच वर्क करने की फुर्सत भी नहीं, गौर आए दिन सड़क पर छिटपुट घटनाएं होती रहती है, फिर भी खराब सड़क पर चलना राहगीरों की मजबूरी व आदत बन गई, गौर हो कि बीते दस दिन पहले ही भरदा कला में चार गाय की मौत सड़क पर हुई समय रहते सड़को की मरम्मत हो तो हादसों में कमी आएगी।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें