Thursday, March 5, 2026

हरिद्वार और कांशी की तर्ज पर गंगा आरती और दीप दान का भव्य आयोजन

कार्तिक पूर्णिमा पर महादेव घाट बना आस्था का केंद्र ,गंगा आरती में उमड़ी भक्तों की भीड़, हरिद्वार-काशी जैसा नजारा

जनप्रतिनिधि, समाजसेवी सहित सैकड़ों की संख्या में पहुंचे भक्त की गंगा आरती और दीप दान

यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”,खैरागढ़ : कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार की शाम खैरागढ़ नगर श्रद्धा और भक्ति में सराबोर हो उठा।। नगर के ऐतिहासिक दाऊचौरा स्थित महादेव घाट (रपटा नदी) में महादेव मंदिर ट्रस्ट एवं शीतला मंदिर सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में हरिद्वार और काशी की तर्ज पर गंगा आरती व दीपदान का भव्य आयोजन हुआ।। घाट पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर मां गंगा की आरती में भाग लिया, जिससे पूरा परिसर दिव्य प्रकाश से आलोकित हो उठा।।

आयोजन की तैयारियां कई दिनों पूर्व से ही जोरों पर थीं समाजसेवी संस्थाओं और नगर पालिका की टीम ने घाट की साफ-सफाई, रंग-रोगन और सजावट का कार्य पूरा किया था।। शाम 6 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ दीपदान और नगर के लोकप्रिय म्यूजिकल ग्रुप ‘कलाकारों की दुनिया’ के सुमधुर भजनों से हुआ।। मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के साथ जैसे ही गंगा आरती प्रारंभ हुई, पूरा घाट भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा।।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन की टीम भी सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही थाना प्रभारी अनिल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल ने भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा, जिससे आयोजन शांति और अनुशासनपूर्वक संपन्न हुआ।।

विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा व नगर पालिका अध्यक्ष गिरीराज चंद्राकर सहित अधिकारी भी रहें उपस्थित
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष गिरजानंद चंद्राकर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल, सीएमओ कोमल ठाकुर,सांसद प्रतिनिधि भागवत शरण सिंह, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू, विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन, नेता प्रतिपक्ष दीपक देवांगन, पार्षद अजय जैन, रूपेंद्र रजक, गोरेलाल वर्मा, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, नंद चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए।।

गंगा हमारी मां है: यशोदा वर्मा
विधायक यशोदा वर्मा ने कहा, “गंगा हमारी मां हैं, और उसे स्वच्छ रखना हम सभी का कर्तव्य है।। नगर और नदियों को साफ रखना केवल प्रशासन की नहीं, हर नागरिक की जिम्मेदारी है।।”
घाट को स्वच्छ रखने की अपिल: गिरीराज चंद्राकर
नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा चंद्राकर ने भव्य आयोजन के लिए समिति को बधाई देते हुए सभी से नदियों को स्वच्छ रखने का संकल्प लेने की अपील की।।
अगले वर्ष यह आयोजन और भव्य होगा: डॉ अरूण भारतव्दाज समिति सदस्य
आयोजन समिति के सदस्य डॉ. अरुण भारद्वाज ने सभी श्रद्धालुओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि अगले वर्ष यह आयोजन और अधिक भव्य स्वरूप में किया जाएगा।। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी वितरण की व्यवस्था की गई।।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें