दुर्ग। राज्य सरकार ने रजत जयंती समारोह के अवसर पर 1 नवंबर को नया रायपुर अटल नगर में राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस विशेष आयोजन में भिलाई नगर के प्रतिष्ठित गायक, वादक एवं संगीतकार दुष्यंत हरमुख को प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया है।
उल्लेखनीय है कि दुष्यंत हरमुख गत वर्ष के राज्य अलंकरण खुमान साव पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके हैं। इस आयोजन में दुष्यंत हरमुख अपने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध दल रंग झरोखा के सभी कलाकारों सहित इसमें अपने प्रस्तुती देंगे। इस सफलता पर दुष्यंत हरमुख को भिलाई के सभी कलाकारों ने अपनी ओर से बधाई दी हैं।




