Saturday, January 17, 2026

वोकल फॉर लोकल’ से ‘वोकल फॉर ग्लोबल’ की ओर भारत — विधायक भावना बोहरा

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी।
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने आज ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ कार्यशाला के तहत आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ‘वोकल फॉर लोकल’ से आगे बढ़कर ‘वोकल फॉर ग्लोबल’ की दिशा में तेज़ी से कदम बढ़ा रहा है।

विधायक बोहरा ने कहा —

“स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर और स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन देकर हम न सिर्फ आर्थिक रूप से मजबूत बन सकते हैं, बल्कि किसानों, युवाओं और महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बना सकते हैं। यही सच्चे अर्थों में आत्मनिर्भर भारत की भावना है।”

उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं और इस राष्ट्रव्यापी अभियान को सफल बनाएं।

कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम भारती, जिला भाजपा अध्यक्ष दिलीप वर्मा, पूर्व अध्यक्ष मदन साहू सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें