हैदराबाद मुक्ति दिवस पर एकता का संदेश
दुर्ग। ग्रीन चौक, दुर्ग में 17 सितम्बर को हैदराबाद मुक्ति दिवस का आयोजन गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक प्रबुद्ध जन एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आयोजन में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता आचार्य डॉ. अजय आर्य ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि “हैदराबाद की निजामशाही भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के मार्ग में बाधा बनी थी। परंतु आर्य समाज के सत्याग्रह और ‘जेल भरो आंदोलन’ ने निजाम को झुकने के लिए विवश किया। यह आंदोलन भारत की एकता और अखंडता का प्रतीक था। आज हमें उसी भावना को पुनर्जीवित करते हुए समाज में समरसता और भाईचारे का संदेश देना है।”
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों में अंकित साहू, सुभाष पांडे, सुरेश देवांगन, आचार्य अंकित शर्मा, आचार्य अजय आर्य, कृष्णमूर्ति, तुषार आर्य, कैलाश महाजन, लोकेश देवांगन, कविता आर्य, भूमिका आर्य, संदेश आर्य, डॉ. मानसी गुलाटी, डॉ. राहुल गुलाटी, मनोज आर्य, संजय आर्य, आशीष चंद्राकर, रामलोचन तिवारी तथा सौरभ देवांगन प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इस आयोजन के प्रमुख आयोजक आर्य वीरांगना दल, आर्य वीर दल आर्य समाज दुर्ग रहे। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल तथा अन्य सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों का भी सक्रिय सहयोग रहा।
सभी अतिथियों ने मिलकर इस दिवस को भारतीय एकता, बलिदान और सांस्कृतिक जागरण की स्मृति में मनाए जाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन शांतिपाठ के साथ हुआ।




