Saturday, March 7, 2026

मिनी माता जी के जयंती के उपलक्ष्य में बच्चों को बाँटी गई कॉपी-पेन

छत्तीसगढ़ मातृशक्ति संगठन ने मिनी माता जी के जयंती के उपलक्ष्य में रिसाली निगम के सुंदर नगर क्षेत्र में बच्चों को बाँटी कॉपी-पेन। संगठन ने कहा मिनी माता जिन्हें मीनाक्षी देवी के नाम से भी जाना जाता है, छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद थी.मिनी माता ने अपने जीवन में महिलाओं के उत्थान और सामाजिक कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए।

महिला शिक्षा की पक्षधर: मिनी माता ने महिलाओं की शिक्षा के लिए कई अभियान चलाए और उन्हें समाज में उनका हक दिलाने के लिए काम किया। अस्पृश्यता के विरुद्ध संघर्ष: उन्होंने अस्पृश्यता के खिलाफ संघर्ष किया और गरीबों और दलितों के अधिकारों के लिए आवाज उठाई सांसद के रूप में: मिनी माता 1952 में सांसद बनीं और उन्होंने संसद में कई महत्वपूर्ण बिल पास करवाए, जिनमें अस्पृश्यता बिल भी शामिल है। छत्तीसगढ़ कल्याण मजदूर संगठन: उन्होंने भिलाई में छत्तीसगढ़ कल्याण मजदूर संगठन की स्थापना की और इसके अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।

बांगो बांध का निर्माण: मिनी माता के प्रयासों से बांगो बांध का निर्माण संभव हुआ, जो छत्तीसगढ़ के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना है। मीनी माता जीके ऐतिहासिक संघर्ष को हम आत्मसात करते हैं और ये छोटे-छोटे बच्चे मिनी माता जी को अपना प्रेरणा स्रोत मानकर अपने भविष्य का बेहतर निर्माण करें यही कल्पना करते हैं। कॉपी-पेन वितरण में विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र परगनिया, पार्षद चंद्रभान सिंह ठाकुर, अश्लेष मरावी,चंद्रकला तारम,उमा सिंह, निर्मला चतुर्वेदी, कनकलता नाग, अन्नू जांगढे, दिलीप दामले आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें