विश्वविद्यालय के कथक विभाग में दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”) खैरागढ़ : इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के कथक विभाग में बुधवार 07 एवं गुरुवार 08 जनवरी 2026 को दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।। कुलपति प्रो.(डॉ.) लवली शर्मा के निर्देशन में आायोजित उक्त कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ के रूप में प्रो. डॉ. कविता ठाकुर नई दिल्ली उपस्थित रहीं,जिन्होंने कथक विभाग के विद्यार्थियों को कथक नृत्य के तकनीकीगत शब्दों यथा आमद, तोड़े व टुकड़े के संबंध में बारीकी से जानकारी प्रदान की।। कार्यशाला संपन्न कराने में कथक विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. जितेश कुमार गढ़पायले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।।

Exit mobile version