00 जिला कांग्रेस कमेटी ने किया सामूहिक उपवास,
00 कांग्रेसियों ने भजन,कीर्तन के साथ जताया विरोध,
खैरागढ़ : मनरेगा से जुड़े नए नियमों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार के दिन छुईखदान में सामूहिक सत्याग्रह उपवास का आयोजन किया गया।। उपवास स्थल पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रिय भजन “रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम” का सामूहिक गायन कर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किया गया।।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता गिरिराज किशोर दास ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण जीवन की रीढ़ है।। इसमें किए जा रहे बदलावों से ग्रामीण क्षेत्र की जीवनशैली पर गहरा प्रभाव पड़ेगा।। उन्होंने कहा कि “हर एक नागरिक तक मनरेगा से जुड़ी सच्चाई पहुंचाना हमारा कर्तव्य है और इसके लिए कांग्रेस गांव-गांव तक जाएगी।।”
वहीं जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष देवराज किशोर दास ने कहा कि मनरेगा के नियमों में बदलाव कर गरीबों और किसानों के अधिकार समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है।। “कांग्रेस पार्टी हमेशा किसान और मजदूर हितैषी रही है और मोदी सरकार द्वारा बनाए गए इन जनविरोधी नियमों का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा,” कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक यशोदा वर्मा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह सरकार जिस तरह से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों और उनके बनाए गए जनकल्याणकारी मूल्यों को कमजोर कर रही है, वह निंदनीय है।। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस फैसले का पुरजोर विरोध करती है और सरकार को यह निर्णय वापस लेना होगा।। कार्यक्रम को कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी और नेताओ ने भी संबोधित किया।।
कार्यक्रम के आखिर में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोमल साहू ने कहा कि आज ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण जन आहत है ।।पहलें के समय पर मनरेगा का भुगतान हो जाता था और हर बरस ग्राम में मनरेगा से ज्यादा से ज्यादा कार्य कराए जाते थे ।। हर ब्लाक और मंडल में कांग्रेस पदाधिकारियों की ग्रुप बनाया गया है ।। जो कांग्रेस पार्टी के तरफ उस क्षेत्र कांग्रेस की सुपर विजन करेंगे।
कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सज्जाक खान ने की ।।मनरेगा सत्याग्रह उपवास में विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा,जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कोमल साहू, पूर्व विधायक गिरिवर जंघेल,राजा गिरिराज किशोर दास, नगर पंचायत अध्यक्ष गंडई लाल तारकेश्वर शाह खुसरो, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष छोटे राजा देवराज किशोर दास, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष आरती महोबिया, हेमंत वैष्णव,
ब्लाक कांग्रेस कमेटी गंडई के अध्यक्ष भीगेश यदु, शहर कांग्रेस कमेटी खैरागढ़ के अध्यक्ष भीखम छाजेड़, ब्लाक कांग्रेस कमेटी खैरागढ़ के अध्यक्ष आकाशदीप सिंह “गोल्डी, छुईखदान ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामकुमार पटेल, विजय वर्मा, विनोद ताम्रकार,सरपंच कपिनाथ महोबिया, रिंकू महोबिया, तेजराज वर्मा, चंद्रेश यदु, रिंकू गुप्ता, प्रकाश महोबिया, पार्षद मनीष कोचर, संजू नेताम, संदीप सिरमौर, लेख नारायण टांडेकर,भीम महोबिया, इशू दुबे, नीरज महोबिया, कमलेश यादव, दीपक वैष्णव, पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष संजू चंदेल ,जयराम मंडावी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।।
कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि मनरेगा से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।।

