Sunday, April 19, 2026

जमीनी हकीकत से दूर निराशा वाला बजट : पिन्टू

राजनांदगांव। कांग्रेस प्रवक्ता एवं वरिष्ठ कांग्रेसी कमलजीत सिंह पिंटू ने कहा कि युवा, कृषि, उद्योग, रोजगार और महिलाओं के लिए बजट में कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि यह बजट किसानों, युवाओं और आम जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता है।

यह बजट जनता को निराश करने वाला और जमीनी हकीकत से दूर है। बजट में रोजगार, शिक्षा और कृषि उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कुछ नहीं है। 500 रुपये में रसोई गैस सिलिंडर एवं बेरोजगार युवकों के लिए बेरोजगारी भत्ता का कोई प्रावधान नहीं किया गया है।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें