जनपद का राजनीति माहौल गरमाया, अध्यक्ष की जगह कांग्रेस के उपाध्यक्ष हिरवानी ने किया साइन अब लटकी तलवार
भिलाई। दुर्ग जनपद पंचायत का राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। एक ओर जहां जनपद उपाध्यक्ष राकेश कुमार हिरवानी ने संभायुक्त और कलेक्टर को पत्र लिखकर अपने ही विभाग के सीईओ के खिलाफ शिकायत की। लिखित में आरोप लगाया है कि उन्हें पद से हटाने के लिए षडयंत्र पूर्वक द्ववेशपूर्ण ढंग से प्रयास किया जा रहा है। वहीं इस मामले पर सीईओ ने साफ कह दिया है कि उन्हे हटाने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। उन्होंने काम ही ऐसा किया है कि अक्षम्य है। इसलिए अब धारा 40 के तहत कार्रवाई करने की अनुसंशा की जा रही है। उन्हे के खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है।

इसके बाद से राजनीतिक माहौल इतना गरमाया हुआ है कि जनपद उपाध्यक्ष हिरवानी भी सकते में आ गए है। अब सवाल उठने लगा है कि क्या अब उन्हें पद से हटा दिया जाएगा। प्रदेश में भाजपा की सरकार है और भाजपा की है जनपद अध्यक्ष है। आप को बता दें कि 30 जुलाई 2025 को जनपद में सामान्य सभा की बैठक हुई थी। बैठक् में अध्यक्ष खुद मौजूद थी और एजेंडे पर चर्चा की गई। अंत में उपाध्यक्ष हिरवानी अपनी अध्यक्ष की जगह पर खुद ही कटमट करके साइन कर दिया है।वहीं हिरवानी का आरोप है कि 30/07/2025 को आयोजित सामान्य सभा की बैठक में मुझे अध्यक्ष के स्थान पर हस्ताक्षर करने का पूर्व सुनियोजित आरोप लगाकर मुझे धारा 40 के तहत पद से हटाने की धमकी लिखित रूप से जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी दुर्ग द्वारा दिया गया। जबकि बैठक में मेरे हस्ताक्षर किए जाने पर बैठक कार्यवाही के दौरान किसी प्रकार की आपत्ति दर्ज नहीं की गई, लेकिन अब एक माह बाद मुझे पत्र देकर स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है।





