Thursday, June 18, 2026

आबकारी विभाग के कार्यालय में छलक रहा जाम : प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप,कलेक्टर कार्यालय परिसर का आबकारी विभाग बना ‘मयखाना’? आबकारी विभाग के दो कर्मचारी वीडियो में खुलेआम शराब पीते नजर आ रहे

अपर कलेक्टर का सख्त रूख,होगी कड़ी दंडात्मक कार्रवाई,
अब कार्यवाई के नजर पर टिकी निगाहें,

खैरागढ़ : बेधड़क बिना किसी की परवाह किए, शासकीय कार्य के समय खुलेआम जिला मुख्यालय के आबकारी विभाग के दो कर्मचारी धड़ल्ले से जाम से जाम छलका रहे विडियो में कैद।। जिले के शासकीय कार्यालयों में अनुशासन और कार्यसंस्कृति पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।। खैरागढ़ कलेक्टर कार्यालय परिसर में स्थित जिला आबकारी कार्यालय से कर्मचारियों के शराब सेवन का एक वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।। वीडियो में आबकारी विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 सुजीत पूरी गोस्वामी और मुख्य लिपिक वीरेंद्र सिंह यादव ड्यूटी समय के दौरान शराब का सेवन करते दिखाई दे रहे हैं।।

वायरल वीडियो कलेक्टर कार्यालय परिसर के भीतर स्थित आबकारी कार्यालय का है
सबसे गंभीर बात यह है कि जिस परिसर में कलेक्टर सहित जिले के तमाम वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नियमित रूप से मौजूद रहते हैं, उसी परिसर में कर्मचारी बेखौफ होकर शराबखोरी करते नजर आ रहे हैं।। इससे सरकारी कार्यालयों में अनुशासन और जवाबदेही की स्थिति पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग गया है।।

गौरतलब है कि कुछ ही दिनों पहले शिक्षा विभाग के बीईओ कार्यालय से भी कर्मचारियों के शराब सेवन का वीडियो वायरल हुआ था।। उस मामले में प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी और एक प्रधानपाठक को निलंबित किया था।। इसके बावजूद एक और शासकीय कार्यालय से ऐसा मामला सामने आना प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।।
स्थानीय लोगों का कहना है,कि जिले के कई शासकीय कार्यालय इन दिनों कार्यालय कम और नशाखोरी के अड्डे ज्यादा बनते जा रहे हैं।। यदि कलेक्टर कार्यालय परिसर जैसे संवेदनशील स्थान पर भी कर्मचारी इस तरह की गतिविधियों में लिप्त पाए जा रहे हैं, तो अन्य कार्यालयों की स्थिति का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें