वनांचल क्षेत्र पहुँचकर बैगा परिवारों से मिले : जिपं. उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह

हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार का लक्ष्य – विक्रांत सिंह,

(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़ –
केसीजी जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने वनांचल क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने जिले के अंतिम छोर तक पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना।।

दौरे के दौरान छुईखदान ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बकरकट्टा में नवीन ग्राम पंचायत भवन का भूमिपूजन किया गया।।वहीं ग्राम सहसपुर में अतिरिक्त कक्ष एवं स्कूल भवन का लोकार्पण किया गया।। इसके साथ ही नवागांव में भवन का लोकार्पण कर ग्रामीणों को नई सौगात दी गई।। ग्वालगुंडी में भी विक्रांत सिंह ने जनसंपर्क कर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया।। इस अवसर पर विक्रांत सिंह ने केसीजी जिले के अंतिम छोर में बसे ग्राम कांसीबाहरा, सिंगबोरा एवं ग्वालगुंडी के बैगा परिवारों से मुलाकात की।। बता दें कि इन गांवों में देश की आजादी के बाद पहली बार विद्युतीकरण हुआ है, जिससे ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया।। अपने बीच वविक्रांत सिंह को पाकर ग्रामीण गदगद नजर आए।।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना महतारी वंदन के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।। इस पर विक्रांत सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा समाज के हर वर्ग के हित में कार्य करती है और अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही सरकार का लक्ष्य है।।
विक्रांत सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि वनांचल क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी तथा सभी पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं से कहा कि वे योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाएं।।

इस दौरान साल्हेवारा मंडल भाजपा अध्यक्ष शत्रुहन साहू, जिला भाजपा सह-कोषाध्यक्ष ललित सोनी, मन्नू मरकाम, निजाम मंडावी, पारासर ठाकरे, महेंद्र यादव, मुंजन यादव, नान्हे पटेल, संतोष ठाकुर, संतोष यादव, खेमू पांचे, पवार सिंह, सतीष वर्मा, ओमलाल साहू, शकुन यादव, मोनिया कुम्भकार, शिव यादव, विष्णु ठाकरे, बुधलाल पटेल, अलेन मरकाम, समार सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।।

Exit mobile version