(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू” जिला ब्यूरो चीफ खैरागढ़)
खैरागढ़ : मेरा युवा भारत खैरागढ़ -छुईखदान -गण्डई के द्वारा रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़ में प्राचार्य डॉ.ओ.पी.गुप्ता के कुशल नेतृत्व में “आपातकाल के पचास वर्ष : लोकतंत्र के लिए सबक” विषय पर एक दिवसीय कार्यक्रम संपन्न।। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन एवं अतिथि सत्कार से हुआ।। संस्था प्रमुख डॉ ओपी गुप्ता ने स्वागत उद्बोधन में बताया कि भारत को कैसे विकास की सीढ़ी में आगे बढ़ाया जा सकता है।।
मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष खैरागढ़ गिरिजा चंद्राकर ने कार्यक्रम के लिए महाविद्यालय परिवार और जिले के अन्य महाविद्यालय के विद्यार्थियों, प्राध्यापकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।। इस गरिमामय कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मोनिका रजक, अध्यक्ष जनभागीदारी समिति नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय खैरागढ़, डॉ जयती विश्वास, प्राचार्य शासकीय वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी महाविद्यालय छुईखदान, देविन कोठले पार्षद नगर पालिका खैरागढ़ एवं तपन कुमार साहू कार्यक्रम सहायक, मेरा युवा भारत राजनंदगांव उपस्थित रहे।।
प्रथम तकनीकी सत्र में विभिन्न विद्यार्थियों के द्वारा आपातकाल विषय पर अपनी प्रतिभा दिखाते हुए अद्भुत साहस का परिचय दिया।। यह कार्यक्रम डॉ.जितेन्द्र कुमार साखरे के संयोजन में संपन्न हुआ ।। इस प्रतियोगिता में 120 छात्र-छात्राओं ने आनलाइन लिंक के माध्यम से पंजीकृत हुए थे।। जिसमें से 30 प्रतिभागियों ने भौतिक रूप से अपनी उपस्थिति दी।। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर देवेन्द्र पटेल, द्वितीय स्थान दुर्गेश्वर जंघेल, तीसरे स्थान पर टिकेंद्र वर्मा, चौथे स्थान पर गीतेश पटेल और पांचवें स्थान पर मधु कोसरे रही।। विजेता प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा संसद 2026 प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस कार्यक्रम में दोनों ही महाविद्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ उमेंद कुमार चंदेल ने एवं आभार प्रदर्शन यशपाल जंघेल ने किया।।




