विप्र फाउंडेशन में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया सुशील ओझा का जन्मदिन

मरीजों को फल वितरण कर मनाया गया जश्न

रायगढ़। विप्र समाज की अंतर्राष्ट्रीय संस्था विप्र फाउंडेशन के संस्थापक सुशील ओझा का जन्मदिन शनिवार को रायगढ़ में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन और महिला विप्र फाउंडेशन प्रकोष्ठ द्वारा रूपेन्द्र पटेल हॉस्पिटल एवं मेडिकल कॉलेज में मरीजों को फल वितरण किया गया।

जिलाध्यक्ष विजय शर्मा मार्बल ने बताया कि कार्यक्रम राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रामचन्द्र शर्मा के नेतृत्व में और महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा श्रीमती बीना शर्मा के सहयोग से आयोजित किया गया।

सेवा भाव के साथ मनाए गए इस जन्मदिन पर उपस्थित पदाधिकारियों ने सुशील ओझा के समाज सेवा के कार्यों को याद करते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

उपस्थित रहे
कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रामचन्द्र शर्मा, जिलाध्यक्ष विजय शर्मा मार्बल, ईश्वर शर्मा, भगवान शर्मा, नवीन शर्मा, संतराम शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, यशपाल शर्मा, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष बीना शर्मा, श्वेता शर्मा, मीना मनोज शर्मा, विनीता शर्मा, खुशबू शर्मा, तोषी शर्मा सहित बड़ी संख्या में विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

Exit mobile version