रएसएम में शिरोमणि पुरस्कार समारोह, 4 कर्मियों को मिला सम्मान

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के रेल एवं स्ट्रक्चरल मिल में शिरोमणि पुरस्कार योजना के तहत 4 कर्मियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार नवाचार, संसाधनों के बेहतर उपयोग और सुरक्षा मानकों के अनुरूप उल्लेखनीय कार्य करने वाले कर्मियों को दिया जाता है।

समारोह में जूनियर इंजीनियर प्रकाश चन्द्र पटेल, जूनियर इंजीनियर एसोसिएट लक्ष्मीकांत प्रसाद, इंजीनियर एसोसिएट राजेश शर्मा और जूनियर इंजीनियर एसोसिएट श्याम लाल को शिरोमणि पुरस्कार प्रदान किया गया।

मुख्य महाप्रबंधक (आरएसएम) टी. दस्तीदार ने चयनित कर्मियों को स्मृति चिह्न, प्रशस्ति-पत्र, जीवनसाथी के लिए प्रशंसा-पत्र और मिठाई कूपन देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी विजेताओं के समर्पण और योगदान की सराहना की।

इस अवसर पर महाप्रबंधक एन.के. खरे, आर.के. राजधर, अरविन्द टंडन, प्रशांत खोंड, एम.के. साहू, दुर्जती सिन्हा और उप महाप्रबंधक सुनील कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version