फुलझर क्षेत्र में संचालित औद्योगिक कंपनी न्यू लुक बायो फ्यूल के विरुद्ध ग्रामीणों का विरोध, प्रदूषण और जन-सुरक्षा को लेकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग

घंटों रहा चक्का जाम
Pwd विभाग की भूमिका पर भी उठ रहे सवाल

राजनांदगांव— फुलझर क्षेत्र के आसपास के ग्रामीणों ने क्षेत्र में संचालित एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है ग्रामीणों द्वारा कलेक्टर के नाम तहसील दार को ज्ञापन सौंपकर कंपनी के संचालन पर रोक लगाने और जांच कराने की मांग की गई।

ग्शहर अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि कंपनी परिसर में पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण भारी वाहन सड़कों पर खड़े रहते हैं, जिससे लगातार दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इस विषय में पूर्व में भी शिकायतें की जा चुकी हैं, किंतु अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव निखिल द्विवदी ने ने कहा की कंपनी से निकलने वाले प्रदूषण के कारण आसपास के लगभग 10 गांवों के बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। साथ ही क्षेत्र के तालाब व जलस्रोत प्रदूषित हो रहे हैं, जिससे पेयजल संकट गहराता जा रहा है। खेतों की फसल प्रभावित हो रही है, पेड़ सूख रहे हैं और जमीन की उर्वरता भी घट रही है।

द्विवेदी ने कहा की कंपनी का संचालन बिना समुचित जन-सुनवाई के किया गया तथा पंचायत स्तर पर आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन नहीं हुआ साथ ही कंपनी द्वारा सीएसआर मद से ग्राम पंचायतों को अपेक्षित सहयोग भी नहीं दिया गया है।

जिला पंचायत सदस्य अग्रेश्वर देशमुख ने कहा कि जानता के स्वास्थ्य और पर्यावरण से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है प्रशासन को चाहिए कि तत्काल संयुक्त जांच दल बनाकर वास्तविक स्थिति का परीक्षण करे और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो कंपनी के संचालन पर कड़ी कार्रवाई की जाए ग्रामीणों की सुरक्षा और स्वच्छ पर्यावरण उनका मौलिक अधिकार है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर प्रदूषण पर रोक लगाई जाए और क्षेत्र की जनता को राहत दिलाई जाए।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद सदस्य मोहनीश धनकर
सोनू धनकर शुभम पांडे सरपंच पूर्णिमा शिवहरे रमाकांत साहू कमल साहू चुनेश्वर साहू शंकर देश लहरे टिंकू साहू चंद्रशेखर मालेकर देवचंद राधेश्याम साहू धर्मेंद्र साहू पूर्व पार्षद शरद पटेल उमेश देशमुख राकेश निर्मलकर शैलेश साहू सुभाष द्विवेदी देवलाल साहू सैकड़ों कार्यकर्ता फुलझर बैगाटोला मगर लोटा इन्दावनी बिरेंझर नवागांव मुढ़ीपार के किसान उपस्थित थे।

Exit mobile version