राजाराम मेझ प्रोडक्ट के टाइम कीपर तेजराम पटेल सेवानिवृत्त, सहकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

राजनांदगांव: ग्राम भोथीपार खुर्द स्थित राजाराम मेझ प्रोडक्ट में टाइम कीपर के पद पर कार्यरत तेजराम पटेल के सेवानिवृत्त होने पर सहकर्मियों ने धूमधाम से विदाई समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में साथियों ने उन्हें शॉल, श्रीफल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

40 साल की निष्ठापूर्ण सेवा
राष्ट्रीय ग्लूकोज़ स्टार्च केमिकल मजदूर संघ के अध्यक्ष योगेन्द्र दास वैष्णव ने बताया कि तेजराम पटेल ने 40 वर्षों के लंबे कार्यकाल में बोरा सिलाई, स्टोर, डीएम, माल्टो, गैस गोदाम और टाइम कीपर जैसे विभिन्न विभागों में पूरी निष्ठा से सेवाएं दीं।

ईमानदारी और सरल स्वभाव से जीता सबका दिल
योगेन्द्र दास वैष्णव ने कहा कि सभी विभागों में काम के दौरान तेजराम पटेल का व्यवहार कर्मचारियों के प्रति हमेशा कुशल और मधुर रहा। अपनी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और सरल स्वभाव के कारण वे सभी कर्मचारियों के बीच बेहद लोकप्रिय रहे।

समारोह में मौजूद कर्मचारियों और साथियों ने तेजराम पटेल के उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी।

इस मौके पर भगवती बंछोर, स्वामी नाथ यादव, उदय कुमार दास वैष्णव, अब्दुल नईम शेख, दिलीप विश्वकर्मा, मूलचंद साहू, सालिक साहू, सतीश कोसरे सहित बड़ी संख्या में श्रमिकगण उपस्थित रहे।

Exit mobile version