भाजपा नेता कन्हैया सोनी ने की शनिदेव की आराधना, प्रदेशवासियों के लिए मांगा आशीर्वाद
भिलाई: शनि जयंती के पावन अवसर पर सेक्टर-6 स्थित शनि मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। भाजपा नेता कन्हैया सोनी ने भगवान शनिदेव की आराधना की।

सुख-समृद्धि की कामना
पूजा के दौरान कन्हैया सोनी ने प्रभु शनिदेव से समस्त प्रदेशवासियों और देशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और कुशल मंगल जीवन की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि भगवान शनिदेव की कृपा सभी पर बनी रहे और जीवन में सुख, शांति, समृद्धि व न्याय का प्रकाश बना रहे।
इस अवसर पर उन्होंने सभी को शनि जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दीं। मंदिर में श्रद्धालुओं ने भी शनिदेव के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।





