पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा लिया गया जनरल परेड़

 परेड़ में 126 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी हुए शामिल।

 अच्छी वेशभूषा के लिए 15 एवं परेड ड्रील के लिए 02 पुलिस जवानों को किया पुरस्कृत।

 एस.पी. द्वारा रक्षित केन्द्र के विभिन्न शाखाओं का किया गया भ्रमण एवं निरीक्षण।

 परेड़ के पश्चात रक्षित केन्द्र में 22 कर्मचारियों की सुनी गुजारिश।

राजनांदगांव। शुक्रवार के दिन रक्षित केन्द्र राजनंदगांव में पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा परेड की सलामी ली गई। सलामी पश्चात् जनरल परेड के दौरान उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों के वेशभूषा का निरीक्षण के दौरान अच्छी वेशभूषा धारण करने वाले 15 जवानों एवं अच्छा परेड़ ड्रील करने वाले 02 जवानों को उत्साहवर्धन के लिए पुरूस्कृत किया गया।

तदोपरांत मार्च पास्ट के उपरांत पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा रक्षित केन्द्र के विभिन्न शाखाओं जैसे एम.टी., आरमोर्री, क्वार्टगार्ड, रोजनामचा, स्टोर शाखा आदि का भ्रमण करनिरीक्षण किया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा रक्षित केन्द्र में 22 कर्मचारियों की गुजारिश सुनी गई एवं उन्हें उनकी समस्याओं के जल्द निराकरण का आश्वासन दिया गया। जनरल परेड के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) मुकेश ठाकुर, डीएसपी तनुप्रिया ठाकुर, रक्षित निरीक्षक लोकेश कुमार कसेर सहित थाना व रक्षित केन्द्र के 126 अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Exit mobile version