शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को सोमनी पुलिस ने किया गिरफतार

सोमनी। शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता रिपोर्ट दर्ज करायी कि आरोपी करण निषाद पिता नंद कुमार निषाद उम्र 21 साल निवासी मुढीपार थाना सोमनी जिला राजनांदगांव छ0ग0 का दिसम्बर 2024 से नवम्बर 2025 तक पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर विभिन्न स्थानो में घुमाने के बहाने ले जाकर शारीरिक शोषण किया है। तथा पीड़िता द्वारा शादी करने की बात करने पर आरोपी करण निषाद टाल मटोल कर शादी करने से मना करने लगा, कि पीड़िता की रिपोर्ट पर धारा 69(2) बीएनएस का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

मामला महिला संबंधी गंभीर अपराध का होने से प्रकरण की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया बाद पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भ0पु0से0) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन (भा0पु0से0) के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव के नेतृत्व में थाना सोमनी पुलिस की टीम गठित कर आरोपी करण निषाद को तत्काल गिरफतार कर विधिवत कार्यवाही कर न्यायालय राजनांदगांव में पेश कर जेल दाखिल किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव, उनि बलदाउ चंद्राकर, आर0 मनोज हरमुख, बेनु नेताम एवं समस्त स्टाफ थाना सोमनी का सराहनीय एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Exit mobile version