राजनांदगांव। पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधान सभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष अग्रवाल को राजनांदगांव विधायक का विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किया है। संतोष अग्रवाल के मनोनयन से कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। पूर्व मंडल महामंत्री कृष्णा तिवारी ने संतोष अग्रवाल के मनोनीत होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।
हम आपके नेतृत्व में जनहित के कार्य और अधिक प्रभावी रूप से आगे बढ़ें, यही शुभेच्छा है। सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामनाएँ।
