Rss अपने शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन की ओर अग्रसर स्वयंसेवक घर घर पहुंचेगा, परिवार प्रबोधन के साथ संघ व समाज को एक रस करने का प्रयास

खैरागढ़ : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खैरागढ़ पत्रकार संगोष्ठी का आयोजन किया गया।। यह कार्यक्रम सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संपन्न हुए कार्यक्रम में अतिथि के रूप में महावीर जैन सामाजिक कार्यकर्ता तथा नगर संघचालक मोतीलाल यादव, खंड संघचालक देवकरण वर्मा , मनोज गीड़िया खंड व्यवस्था प्रमुख एवं खंड नगर के स्वयंसेवक बंधु उपस्थित रहे।। मुख्य वक्ता राजनांदगांव विभाग के विभाग प्रचारक जितेंद्र शर्मा जी रहे।। कार्यक्रम के प्रारंभ में भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन किया गया।। संक्षिप्त पत्रकारवार्ता में मुख्य वक्ता जितेंद्र शर्मा ने संघ के स्थापना से लेकर शैशव काल व आज शताब्दी वर्ष तक के सफर को विस्तार से बताया।।

उन्होंने कहा कि आज संघ के कार्यों से प्रभावित होकर भारत ही नहीं अपितु दूसरे देश भी भारत को जानने समझने का प्रयास कर रहे हैं।। यही कारण है कि भारत सहित आज 40 देशों में संघ स्थापित है।। संघ अपने शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन के विषय को लेकर समाज में जा रहा है, जिसने पर्यावरण संरक्षण अर्थात पानी, प्लास्टिक ,पौधा का संरक्षण पहला विषय हैं।। इसी प्रकार परिवार के कुटुम्ब प्रबोधन के माध्यम से परिवारों में विभाजन संर्वधन तथा आपसी सौहार्द्र को बढ़ाने संघ की योजना में है।‌‌। जितेंद्र शर्मा ने कहा कि स्वयं की चुनौती आज हमारे समक्ष है।। हम स्वतंत्र हो गए हैं पर आज भी पराधीन हैं।। इसके लिए स्व का विषय जिसमें स्व का जागरण करना मुख्य है।। नागरिक शिष्टाचार को बताते हुए उन्होंने कहा कि नागरिक कर्तव्य का बोध, हमें आज समाज तक ले जाने की आवश्यकता है। संघ को समाज में विलीन करने के प्रेरणा स्पद अमृत वचन को उन्होंने विस्तार से बताते हुए कहा कि संघ और समाज एक रस हो जाएं यह हम सभी का प्रयास है।

“राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में गृह संपर्क अभियान की शुरुआत अब हो चुकी है। गृह संपर्क अभियान के लिए साहित्य और पत्र का विमोचन हुआ। बता दें कि गृह संपर्क अभियान के लिए स्वयंसेवक जिले के प्रत्येक घरों में जाकर इस साहित्य का वितरण कर संघ के पंच परिवर्तन के विषय को प्रत्येक घरों तक लेकर जाने का लक्ष्य रखा है।”
कार्यक्रम के अंतिम कड़ी में प्रदीप सिंह नगर कार्यवाह द्वारा आभार व्यक्त किया गया।।

Exit mobile version