रायपुर। जेसीआई रायपुर राइस सिटी द्वारा “Ek Collar – Saving Many Lives” पहल के तहत रायपुर के VIP रोड पर सड़कों पर घूमने वाली गायों के गले में रेडियम रिफ्लेक्टिव कॉलर लगाए गए, ताकि रात में उनकी पहचान हो सके और सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

इस अभियान का उद्देश्य मानव जीवन के साथ-साथ पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और समाज में जागरूकता फैलाना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि JC Ashish Goyal ने इसे प्रेरणादायक पहल बताया, वहीं अध्यक्ष JC Shivangi Mitra ने कहा कि छोटी कोशिश भी बड़ी दुर्घटनाओं को रोक सकती है।
इस पहल के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि छोटी-छोटी जागरूकता और सेवा कार्य कई जिंदगियाँ बचा सकते




