महिला क्रिकेट में रायगढ़ का परचम, पक्षालिका व साईत्रिशा का राज्य टीम में चयन

अंडर-15 में पक्षालिका, अंडर-19 में साईत्रिशा करेंगी छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व

रायगढ़: बीसीसीआई के महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के प्रयासों के बीच रायगढ़ की दो खिलाड़ियों ने बड़ी सफलता हासिल की है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा घोषित टीम में अंडर-15 महिला क्रिकेट के लिए पक्षालिका टोप्पो और अंडर-19 महिला क्रिकेट के लिए साईत्रिशा प्रधान का चयन किया गया है।

जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों हुए अंडर-15 व अंडर-19 महिला मैचों में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पक्षालिका टोप्पो ने बल्लेबाजी में शानदार शतक जड़ा, वहीं साईत्रिशा प्रधान ने ऑलराउंड खेल दिखाया। प्रदर्शन के आधार पर दोनों को सत्र 2026-27 के लिए राज्य टीम के संभावित खिलाड़ियों में शामिल किया गया है।

जिला संघ ने दी बधाई
दोनों के चयन पर जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष संतोष पाण्डेय, सचिव रामचन्द्र शर्मा, किशोर पटनायक, पंकज बोहिदार, संतोष मिश्रा, महेश्वर मिश्रा, जफर उल्लाह सिद्धीकी, वरिष्ठ अम्पायर विशाल सिंघानिया, महेश वर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा, महेन्द्र साव, राजा गोरख, अभिषेक गुप्ता, शानू भयानी, हिमांशु चावड़ा, महेश दधिची, चंद्रेश यादव, संतोष गुप्ता समेत पदाधिकारियों ने प्रसन्नता जाहिर की और आगामी मैचों के लिए शुभकामनाएं दीं।

Exit mobile version