दुर्ग जिला कांग्रेस ने मनाई पंडित नेहरू की पुण्यतिथि, आधुनिक भारत के निर्माता को किया नमन

जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल बोले- स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर राष्ट्र निर्माण तक रहा अविस्मरणीय योगदान

दुर्ग: जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग द्वारा मंगलवार को राजीव भवन में देश के प्रथम प्रधानमंत्री और आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल की उपस्थिति में कांग्रेसजनों ने पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।

‘सम्प्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष गणतंत्र के वास्तुकार’
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि पंडित नेहरू स्वतंत्रता के पूर्व और पश्चात की भारतीय राजनीति के केंद्रीय व्यक्तित्व थे। महात्मा गांधी के संरक्षण में वे स्वतंत्रता आंदोलन के सर्वोच्च नेता के रूप में उभरे। 1947 में स्वतंत्र भारत की स्थापना से लेकर 1964 में निधन तक उन्होंने देश का नेतृत्व किया। वे आधुनिक भारतीय राष्ट्र-राज्य—एक सम्प्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणतंत्र—के वास्तुकार माने जाते हैं। कश्मीरी पंडित समुदाय से होने के कारण उन्हें पंडित नेहरू और बच्चों के बीच चाचा नेहरू के नाम से जाना जाता है। उनके आदर्शों और देश की आजादी में योगदान को आज भी स्मरण किया जाता है।

कार्यक्रम में अलताफ अहमद, देवीश्री साहू, प्रवक्ता नासिर खोखर, राहुल शर्मा, देव सिन्हा, अशोक मेहरा, सुमित घोष, अब्दुल वाहिद चौहान, ज्ञानू बागडे, दुष्यंत देवांगन, बृजलाल पटेल, आयुष शर्मा, रामरतन जलतारे, अजय मिश्रा, प्रीतम देशमुख, रत्ना नारमदेव, एनी पीटर, ईश्वर साहू, सुनीता देवांगन, रवि कोसरिया, रानी देवांगन, कन्या ढीमर, अली असगर, वेंकट सांई शास्त्री राव, बृजेन्द्र भारद्वाज सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Exit mobile version