Saturday, September 5, 2026

​खैरागढ़ विधायक कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विधायक प्रतिनिधि एवं शहर उपाध्यक्ष पूरन सारथी का जन्मदिन

(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
​खैरागढ़ :
शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि पूरन सारथी का जन्मदिन हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।।खैरागढ़ विधायक कार्यालय में बुधवार को कांग्रेस पार्टी के ऊर्जावान विधायक प्रतिनिधि एवं शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पूरन सारथी का जन्मदिन अत्यंत हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया।।

इस अवसर पर ​खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा ने पूरन सारथी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्जवल भविष्य की कामना की।।
​जन्मदिन के इस पावन अवसर पर विधायक कार्यालय में केक काटकर पूरन सारथी का मुह मिठा कर मिष्ठान का वितरण किया गया।। इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरूण भारद्वाज, नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष दीपक देवांगन,शहर महामंत्री यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, रविन्द्र सिंह गहरवार,किशन रजक,भरत चंद्राकर, सूर्यकांत यादव,हरी,बाबा सिंहा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।।

उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने सारथी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके यशस्वी जीवन की कामना की।
​इस अवसर पर प्रमुख रूप से क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें