पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनांदगांव में 14नवंबर को सतत संचालित 82याँ नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र..

राजनांदगांव। पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनांदगांव में 14नवंबर को सतत संचालित 82याँ नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के 120 पुरुष प्रशिक्षणार्थी एवं 163 महिला प्रशिक्षणार्थी नव आरक्षकों का दीक्षान्त परेड अभिषेक शान्डिल्य, भा०पु०से०, पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज, राजनांदगाँव के गरिमामय आतिथ्य में संपन्न हुआ। शांडिल्य 2007 वैन के भा०पु० से० है जिन्होंने सुकमा जैसे संवेदनशील ধাঁत्र जिला-बलौदाबाजार, एस. टी. एफ बघेरा, में अपना नेतृत्व प्रदान किया एवं पुलिस मुख्यालय, राज्यपाल के परिसहाय के रूप राजभवन छत्तीसगढ़ एवं सी०बी०आई० में छः वर्षों तक सतत अपनी सेवाएं प्रदान की है । बर्तमान में राजनॉदगाँव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक के रूप में इस क्षेत्र को मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं।

इस दीक्षान्त समारोह के अवसर पर अभिषेक शान्डिल्य ने अपने उद्बोधन में यह स्पष्ट रूप से कहा कि आज आपने मातृभूमि की रक्षा तथा देश-सेवा की शपथ ली है। यह अवसर जीवन में एक बार ही आता है। मुझे विश्वास है कि आप शपथ के एक-एक शब्द का पूर्ण समर्पित भाव, निष्ठा एवं निष्पक्षता से पालन करेंगे। यह शपथ चुनौतीपूर्ण कार्यों के निष्पादन के समय आपको निर्णय लेने में सहयोग प्रदान करेगा। इसमें कोई संदेह नहीं है कि आप सभी प्रशिक्षण उपरांत शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत हुए है, चूंकि आप नक्सल प्रभावित क्षेत्रां में पदस्थ हैं एवं विभिन्न नक्सल विरोधी अभियानों में भी शामिल रहे हैं जिससे आपको यह ज्ञात ही है कि इस वर्ष नक्सल विरोधी अभियान में पुलिस को अभूतपूर्व सफलताएँ प्राप्त हुई हैं। अतः मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप अपने मूल इकाईयों में जाकर इस अभियान में मजबूती के साथ जुडकर इस समस्या के अंतिम समाधान प्राप्त करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।

मुख्य अतिथि की आसंदी से उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनायें देते हुए यह भी कहा कि मुझे विश्वास है कि प्रशिक्षण के दौरान व्ही.आई.पी. एवं कानून-व्यवस्था ड्यूटी के व्यवहारिक प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है। इन अनुभव के आधार पर आपसे अपेक्षा है कि पुलिसिंग में व्यावसायिक दक्षता, कार्यकुशलता संयमित आचरण एवं अनुशासन का उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर विभागीय गरिमा के अनुरूप कार्य करेंगे। इस प्रशिक्षण समापन के दीक्षान्त के अवसर पर आप सभी को पुनः बधाई देते हुए एवं उज्जवल भविष्य की कामना के साथ अपेक्षा की जाती है कि आप भ्रष्टाचार से मुक्त रहते हुए सत्यनिष्ठा के साथ निष्पक्ष रहकर जनमानस के मध्य पुलिस की अच्छी छवि बनाये रखेंगे।

गजेन्द्र सिंह ठाकुर, पुलिस अधीक्षक, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय, राजनौंदगाँव द्वारा मुख्य अतिथि के परेड सलामी के उपरान्त प्रशिक्षणार्थी नवआरक्षकों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलायी एवं प्रशिक्षण संस्था का प्रतिवेदन वाचन किया। प्रतिवेदन वाचन में उन्होने बताया कि प्रशिक्षण विद्यालय के इस 82 वें नवआरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र में जो दिनांक 04.11.2024 से संचालित है, इसमें 120 पुरूष प्रशिक्षणाधी एवं 163 महिला प्रशिक्षणार्थी नव आरक्षकों सहित कुल 283 नव आरक्षकों ने बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त किया है।, जिसमें 28 प्रशिक्षणार्थी आत्मसमर्पित, 64 प्रशिक्षणार्थी नक्सल पीडित, 68 प्रशिक्षणार्थी सहायक आरक्षक, 18 प्रशिक्षणार्थी गोपनीय सैनिक एवं 104 अनुकम्पा नियुक्ति से भर्ती हुए हैं। इनमें से 45% पूर्व माध्यमिक, 50% हायर सेकण्डरी एवं 5% स्नातक एवं स्नातकोत्तर शिक्षा प्राप्त हैं। प्रशिक्षण के दौरान इन प्रशिक्षणार्थियों को शस्त्र के साथ ड्रील बिना शस्त्र के ड्रील, अत्याधुनिक हथियारों की हैण्डलिंग, फायरिंग फिल्ड क्राफ्ट एवं जंगल टेक्टिस का गहन प्रशिक्षण दिया गया, साथ ही कानून एवं अन्य समसामयिक विषयों पर संस्था के अध्यापकों तथा अतिथि व्याख्याताओं के माध्यम से व्याख्यानकराया गया। साथ ही समय-समय पर राज्य के विभिन्न जिलों में इन्हें कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया है।

इस दीक्षान्त परेड कार्यक्रम के अवसर पर संस्था उत्कृष्ठ प्रशिक्षणार्थियों को मुख्य अतिथि अभिषेक शामिहल्य, पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज के करकमलों द्वारा प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं चेक प्रदान किया गया एवं संस्था को अमुल्य योगदान देने वाले अतिथियों का स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया जिसमे अंकिता शर्मा मा०पु०से०, पुलिस अधीक्षक जिला-राजनांदगाँव मुकेश ठाकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, राजनींदगाँव, लक्ष्य शर्मा, पुलिस अधीक्षक, खैरागढ़-छुईखदान गण्डई, नेहा पाण्डेय, सेनानी, छवीं वाहिनी छ०स०चल (भा०/१) राजनांदगांव, अरुण सिंह जिला सेनानी, नगरसेना, राजनांदगाँव, मुझेश ठाकुर, अति० पुलिस अधीक्षक, राजनांदगाँव, पनिक राम कुजूर, उप पुलिस अधीक्षक, कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग, हरेश टौण्डर, सहायक सेनानी 8वीं वाहिनी छ०स० बल (भा०/१) राजनांदगाँव, बृजेश भदौरिया, मु०क०शि० पु०प्र०वि०, राजनांदगांव, विक्रम बघेल, रक्षित निरीक्षक, पु०प्र०वि०, राजनांदगाँव, लोकेश फसेर, गश्चित निरीक्षक राजनांदगांव, नवरतन कश्यप, यातायात प्रभारी राजनॉदगाँव, सत्यार्थ शर्मा, निरीक्षक, एम०बी० राजनांदगाँव, डॉ० आशीष डुलानी, डॅ० अंकिता बुलानी, एवं डॉ० सुरभि मोहोचे रहे। कार्यक्रम के अन्त में अंकिता शर्मा, पुलिस अधीक्षक जिला राजनॉदगाँव एवं गजेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय, राजदिगाँव द्वारा मुख्य अतिथि अभिषेक सॉडिल्य, पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगाँव रेंज, राजनांदगांव को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शहर के पत्रकार बन्धु, अनेक गणमान्य नागरिक, स्टाफ एवं प्रशिक्षणार्थियों के परिजनों की सम्मानजनक उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में पुलिस महानिरीक्षक द्वारा गजेन्द्र सिंह ठाकुर एवं उनके संस्था नेतृत्त्व की सराहना की गयी। इस अवसर पर संस्था के समस्त स्टॉफ एवं प्रशिक्षणार्थियों के अतिरिक्त इनके परिजन भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मीना चौधरी, पुलिस उप अधीक्षक, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय, राजनौदगाँव द्वारा आभार प्रदर्शन करते हुए समस्त अतिथियों को स्वत्त्पाहार के लिये आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर संस्था के मुख्य कवायद शिक्षक बृजेश कुमार भदौरिया, रक्षित निरीक्षक विक्रम बघेल, निरीक्षक श्रवण मिश्रा, निरीक्षक किशोर धमगेश, उपनिरीक्षक जाकिर अली, कमलेश सोनबोईर, धर्मेन्द्र थापा, मोहम्मद गुलजार खान, सहायक उपनिरीक अनिता साहू, माधवी साहू सहित संस्था एव विभाग के अन्य अधिकारीगणों की उपस्थिति रही।

प्रशिक्षणार्थी पुरूस्कार विजेताओं की सूची जिन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया

प्रशिक्षणार्थियों का नाम/जिला/इकाई

नव आर०- अजय अंगनपल्ली जिला-बीजापुर

विषय

  • 1
  • म० नव आर०- सुमन बरेठा जिला-रायगढ़
  • म०नय आर० सुभद्रा सिंह जिला-सरगुजा
  • नव आर०- सोयम चलपतरी, जिला-सुकमा
  • म० नवआर०- शिवानी श्रीवास्तव पीटीएस, राज०
  • नव आर०- अनिराम कोरसा, जिला-बीजापुर
  • नव आर०- बीरेन्द्र फरसा, जिला-बीजापुर
  • दोरली गोंडी में प्रथम एवं
  • देश-भूषा एवं परेड में प्रथम
  • 2
  • पुलिस विज्ञान में प्रथम
  • 3
  • कानून में प्रथम
  • 4
  • निशाने बाजी (मस्केट्री) में प्रथम
  • 5
  • प्रशासन एवं संगठन में प्रथम
  • 6
  • 100 मीटर दौड़ में प्रथम
  • 7
  • कम्प्यूटर में प्रथम8
  • म०नव आर० सी०कुमारी, जिला-वन्तैबाड़ा
  • 9
  • मनब आर० चांदनी उसेण्डी, जिला-कांकेर
  • 10 नव आर0 दुष्यंत यघेल, जिला-सुकमा
  • 11
  • एम. नव आसा जयंती सिदार, जिला-बस्तर
  • 12 म०नय आर० कावेरी साहू, जिला-धमतरी
  • 13 म०नव आर० डॉ भूमिका, जिला-दुर्ग
  • 14 म०नव आर0 कोसी उर्फ शांति, जिला-बस्तर
  • 15 एम.न्यू आर.- हेमिन मंडावी, जिला-बिलासपुर
  • 16 म०नव आर०- भारती साहू, जिला-जांजगीर चांपा
  • 17 म०नव आर०- नितिका लकड़ा, जिला-कांकेर
  • 18 म०नव आर०- सोनल झा, जिला-राजनांदगांव
  • 19
  • म०नव आर०- कावेरी साहू, जिला-धमतरी

न०नव आर०- शिवानी श्रीवास्तव पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय, राजनांदगांव

वेश-भूषा एवं परेड में द्वितीय

दोरली गोंडी में प्रथम

वेश-भूषा एवं परेड में द्वितीय

दोरली गोडी में प्रथम

अपराध आरा में प्रथम ग

निबंध प्रतियोगिता में प्रथम

पुलिस और समाज में प्रथम

पुलिस प्रक्रिया में प्रथम एवं

बाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम

100 मीटर दौड़ में प्रथम

छत्तीसगढ़ के शहीद में प्रथम एवं

शुद्ध एवं सुन्दर लेखन में प्रथम

नाग०वि०एवं सु०+आतंकवाद में प्रथम

सत्र का परेड कमाण्डर टूआईसी

सत्र का बेस्ट परेड कमाण्डर

सत्र का सर्वोत्तम द्वितीय प्रशिक्षणार्थी

रू0 3500/- नगद पुरूस्कार

20

सत्र का सर्वोत्तम प्रशिक्षणार्थी

रू0 6000/- नगद पुरूस्कार

Exit mobile version