
रायपुर: राजधानी रायपुर के माना पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में संचालित 75वा नव आरक्षक एवं तृतीय सत्र CAF महिला नवआरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण पूरा होने पर प्रशिक्षुओं का दीक्षांत परेड समारोह आयोजित किया गया…. माना रायपुर के परेड ग्राउंड में DIG संतोष कुमार सिंह के मुख्य अतिथ्य में सम्पन्न हुआ… मुख्यअतिथि का स्वागत SP माना PTS राजकुमार मिंज द्वारा किया गया…

जिसके बाद सभी नवआरक्षकों के पासिंग आउट परेड की सलामी DIG संतोष सिंह ने ली…उन्होंने इस अवसर पर जवानों से कहा कि पुलिस का मोटिव परित्रणाय साधुनाम है उसी हिसाब से भविष्य में काम करें….इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि AIG ट्रैफिक संजय शर्मा CSP माना लम्बोदर पटेल DSP PTS राजनांदगांव
मीना चौधरी समेत उप पुलिस अधीक्षक श्री राकेश बघेल समेत प्रशिक्षुओं के परिजन भी उपस्थित रहे…





