(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”)खैरागढ़ : ब्लॉक अंतर्गत आने वाली सेवा सहकारी समिति अमलीडीहकला में धान खरीदी का शुभारंभ समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह उपस्थित रहे।। उन्होंने खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत करते हुए किसानों से संवाद स्थापित किया और शासन की योजनाओं की जानकारी भी दी।।
किसानों को समय पर भुगतान और पारदर्शी खरीदी प्रक्रिया का आश्वासन
मुख्य अतिथि विक्रांत सिंह ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।।उन्होंने बताया कि खरीदी केंद्रों में सुचारु और पारदर्शी प्रक्रिया के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुदृढ़ की गई हैं।। विक्रांत सिंह ने कहा – हमारा प्रयास है कि कोई भी किसान लंबी प्रतीक्षा का शिकार न हो। खरीदी केंद्रों में सभी व्यवस्थाएँ मजबूत की गई हैं और मॉनिटरिंग टीमों को सक्रिय किया गया है।।
कृषि को मजबूत बनाने के लिए सरकारों का निरंतर प्रयास
इस अवसर पर विक्रांत सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किसानों की आय बढ़ाने एवं कृषि को सुदृढ़ करने हेतु किए जा रहे प्रयासों पर भी प्रकाश डाला।। उन्होंने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं और उनकी प्रगति के लिए सरकारें संवेदनशीलता के साथ काम कर रही हैं।।

जनप्रतिनिधियों ने किया खरीदी केंद्रों का निरीक्षण
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।। उन्होंने किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं व सुझावों को भी जाना।। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि खरीदी प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।।
धान की पहली बोरियों की तुलाई कर खरीदी प्रक्रिया आगे बढ़ी
खरीदी केंद्र मे पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने धान की पहली बोरियों की तुलाई कर खरीदी प्रक्रिया को औपचारिक रूप से आगे बढ़ाया।। विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिलेभर में खरीद सुचारु रूप से चले इसके लिए निरंतर निगरानी रखी जाए।।
किसानों में उत्साह, हुआ फूलमालाओं से स्वागत
धान खरीदी की शुरुआत होते ही जिलेभर के किसानों में उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में किसान कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे। इस दौरान किसानों का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया, जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी गरिमामय हो गया।।
इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू, जिला पंचायत सदस्य दिनेश वर्मा, शैलेन्द्र त्रिपाठी, शैलेन्द्र मिश्रा, नरेश कुर्रे, चंदू वर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।।